खरोरा के ग्राम पंचायत केसला में 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया।

खरोरा दिनांक 9/07/2021 को ग्राम पंचायत केसला में 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन ऊंचाई मापन किया गया। 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का वजन ऊंचाई माप लिया गया ।सरपंच, पंच, मितानिन ,सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।पर्यवेक्षक द्वारा पोषण स्तर की जानकारी दी गई। कुपोषण में कमी लाने हेतु पौष्टिक खान पान,साफ सफाई,कोरोना महामारी से बचाव की भी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 केशला में सरपंच विनोद देवांगन, पंच मयंक चौहान, सेक्टर पर्यवेक्षक लकड़ा मैडम, कार्यकर्ता शकुंतला निर्मलकर, सहायिका लखी भारती, मितानिन सतवंतीन धीवर, कमलेश्वर यादव ,बच्चे एवं किशोरी बालिकाएं एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट……

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button