भरत देवांगन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में 75 वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।

भरत देवांगन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में 75 वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि ईश्वरी प्रसाद देवांगन द्वारा किया गया ।डॉ महेंद्र देवांगन अध्यक्ष,अरविंद देवांगन विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में किया गया। साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत लीशु वर्मा,दिशा देवांगन ने भाषण ओजपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया।छाया देवांगन ने मेरा रंग दे बसंती गीत प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।आस्था शर्मा ने देश भक्ति भावों से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया।अंशु देवांगन व साथी ने गीत प्रस्तुत किया।शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अरविंद देवांगन ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॅरोना संकट से उबरने के उपरांत अब हमें नये जोश व उत्साह के साथ पढ़ाई में ध्यान देना होगा।ईश्वरी प्रसाद देवांगन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले हमारे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की तरह हमें स्वयं में देशभक्ति का जज़्बा पैदा करना होगा।डॉ महेंद्र देवांगन शिशु रोग विशेषज्ञ ने अपने अध्यक्ष उदबोधन में कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में सर्वत्र प्रगति हुई।हम सभी विषयों में अग्रगण्य है।हिंदुस्तान के लोग देश विदेशों में अपने योग्यता का परचम लहराया है आपने ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए अपार प्रसन्नता का विषय है।हमें विविध खेलों के लिये ख़ूब मेहनत करनी होगी।आभार प्रदर्शन हरीश देवांगन ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वरी प्रसाद देवांगन, अध्यक्ष डॉ महेंद्र देवांगन ,विशिष्ट अतिथि अरविंद देवांगन, अश्वनी वर्मा,संतोष अग्रवाल, चम्पा धनेश वर्मा,रूपेश मनहर, कमल वर्मा,अम्बिका वर्मा,डॉ बी खान थे।इस उल्लास मय कार्यक्रम में रजनी मिंज प्राचार्य, हरीश देवांगन, पुरषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, डोमार सिंह यादव,महेंद्र साहू,योगेंद्र त्रिपाठी, जगदेव बंजारे,बृजेश्वरी ,संगीता नायक,रीता रानी वर्मा, सुनीता सिंह, श्वेता शर्मा,जयंती साहू, चमेली खरे, अल्का मिंज,गीतांजलि पान,निरूपा साहू,रामदुलारी यादव,अमर बर्मन, उमाकान्त पाध्याय, प्रीति ध्रुव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button