पीएचई विभाग के केमिस्ट जी पी तिवारी को सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई**

खरोरा विगत दिनों रिंगरोड रावणभाठा रायपुर समिप पीएचई के स्टोर कैम्पस में बने नवनिर्मित राज्य स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला एवं अनुसंधान केन्द्र में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला में कार्यरत केमिस्ट गंगा प्रसाद तिवारी का 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर विभाग के कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। रायपुर उपखंड के सहायक अभियंता एस के सोनी ने बताया केमिस्ट तिवारी अपने सेवा अवधि तक ईमानदार व जिम्मेदारी से प्रयोगशाला के कार्यों का निर्वहन किया मैं उनके भविष्य में खुशियां व अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं।

राज्य स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला के केमिस्ट उमेश साहू ने बताया श्री तिवारी दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित फिर नियमित कर्मचारी के रूप में लम्बे समय तक विभाग में काम किया, वरिष्ठ अनुभवी केमिस्ट श्री तिवारी से हमें प्रयोगशाला के कार्यों को बारिकियों में सिखने मिला। सभी ने प्रतिक चिन्ह, साल फुल माला से केमिस्ट तिवारी को सम्मानित किया। आखिर में श्री तिवारी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त व धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान विमलचंद कुंडु, यू आर साहू, विकास शर्मा, विनय यादव, मनीशंकर राय, शांति लाल सोनी, जितेन्द्र धुरंधर, अनिल कुटे, मीनपाल, देवेन्द्र लहरी, संदीप वासनिक, अजय धीवर, प्रमोद धीवर, कलावती शुक्ला, बेबी साहू, रमन बारीक, गोपाल निषाद, भूषण देवांगन, संतोष सोनी के साथ खंड उपखंड स्टोर व जिला प्रयोगशाला के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। जे. पी. तिवारी को सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button