आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भव्य आयोजन किया गया…

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा के स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत जागरूकता कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, केसला में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बाल्मीकि साहू ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आजादी के महानायकों व स्वाधीनता संग्राम में अंगरेजों से लोहा लेने वाले कोटि-कोटि वीर-वीरांगनाओं की शहादत को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके अवदान को स्मरण किया। उन्होंने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अक्षुण्ण बनाए रखने तथा समाज और राष्ट्र की उन्नति में ही अपनी उन्नति देखने की बात बच्चों से कही। भूगोल के प्राध्यापक और रेडक्रॉस प्रभारी श्री जगदीश प्रसाद खटकर ने स्वाधीनता संग्राम में छत्तीसगढ़ महतारी का प्रतिनिधित्व करने वाले वीर सपूतों नारायण सिंह, सुरेंद्र साय, सुंदरलाल शर्मा, बिरसा मुंडा आदि के योगदान को स्मरण कर संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों का बोध छात्र-छात्राओं को कराया। राष्ट्रगान के उपरांत प्रकाश, खिलेश, देविका, त्रिवेणी, आकांक्षा, दुर्गेश्वरी, प्रीति, कल्याणी, खुशबू आदि स्वयं सेवकों ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर, केसला एवं हैंडपंप की साफ-सफाई की। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला, केसला के प्रधानाचार्य सी बी धुरंधर एवं कुसुमलता कुर्रे, दुर्गावती वर्मा, लता देवांगन, अन्नपूर्णा बघेल आदि शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button