संकुल केंद्र अड़सेना विकासखंड तिल्दा में अंगना म शिक्षा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया

खरोरा ;
संकुल केंद्र अड़सेना विकासखंड तिल्दा में अंगना म शिक्षा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया संकुल समन्वयक भोला प्रसाद वर्मा ने प्राथमिक विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष महिला शिक्षिकाओं ने स्वस्फूर्त होकर इस पर छोटे बच्चों को घर पर रहकर सिखाने हेतु अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया था जो काफी सराहा गया और सभी ने पसंद किया इसमें 5 साल से 8 साल के पढ़ने वाले बच्चों की माताओं का एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाना है इसमें हम शाला समुदाय स्तर पर शाला प्रबंधन समिति और छोटी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों के पालक विशेषकर माताओं को प्रशिक्षण देकर बच्चों के ज्ञान को बढ़ा सकते हैं उन्होंने आगे बताया कि अंगना मा शिक्षा के तहत बच्चों को बहुत ही सरल एवं खेल खेल के माध्यम से सिखा सकते हैं प्रशिक्षण दे रहे श्रीमती झरना वर्मा ने उपस्थित शिक्षकों को समझाया कि इस योजना में हिंदी गणित के अलावा अन्य विषयों को शामिल कर इसे और भी रोचक एवं मनोरंजक बनाया जा सकता है जिसके अनेक विधाओं के माध्यम से सिखाया जा सकता है मैडम के द्वारा प्रत्यक्ष वस्तु को दिखाकर सरल से सरल तरीके से समझाया गया इसी प्रकार कुछ विधाओं में हम नाच करके भी दिखा सकते हैं इस प्रकार से उन्होंने 12 विधाओं की विस्तृत जानकारी दिया आगे अपने विद्यालय में जाकर पहली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को प्रशिक्षण देना है ताकि माताएं अपने घर में काम करते-करते बच्चों को शिक्षा दे सकते हैं इसी कड़ी में प्राथमिक शाला तुलसी संकुल केंद्र असौंदा में सुरेश कुमार कोसरे के द्वारा माताओं को आमंत्रित करके हम घर में रहकर भी छोटे-छोटे बच्चों को इस कोरोना के समय में भी छोटी-छोटी बातें वस्तुओं , नाचकर, गाकर माध्यम से बच्चो के ज्ञान को बढ़ा सकते है जिसमे माताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । प्रशिक्षण में श्रीमती अनिता वर्मा , प्रीति महेश्वरी , भेनुमति वर्मा , सुनीता वर्मा , ममता वर्मा , निशा ढींढी , कुश चेलक , मनोज कुमार चेलक, तोप सिंह टंडन , ईश्वरी वर्मा और बिना मैडम सहित विशेष रूप से उपस्थित थे।
लालजी वर्मा की रिपोर्ट खरोरा…..
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



