शक्ति की भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि की नगर व अंचल में धूम मची हुई है

खरोरा;—-शक्ति की भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि की नगर व अंचल में धूम मची हुई है ।नवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं द्वारा 9 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । वही ग्राम केसला के नरोत्तम देवांगन महामाया पारा के घर मे जोत जंवारा बोया गया है। पूरे केसला में एक ही घर जंवारा बोया गया है। नवरात्रि में मां को सोलह सिंगार किया जाता है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख और समृद्धि आती है और अखंड सौभाग्य का वरदान भी देता है। सौभाग्य और सुहाग की निशानी होती है । महावत और हिंदी को प्रेम से जोड़कर देखा जाता है । काजल बुरी नजर से बचाता है । मां का सोलह सिंगार करने से घर और जीवन में सौभाग्य आता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आति है। सुबह शाम श्रद्धालु गण माता की सेवा में लगे हुए हैं।
घर में जवारा बोया गया है पूजा अर्चना करते हुए



