चाकू बाज़ी के दो आरोपी गिरफ़्तार


थाना ख़रोरा, अपराध क्रमांक २८८/२१ धारा ३०७,३४ भादवी २५,२७ आर्म्स ऐक्ट
भोजन परोसने को ले कर हुआ विवाद, ख़रोरा में बारात आए दो युवकों ने किया घराती पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मुक़दमा दर्ज, दोनों आरोपी हुए गिरफ़्तार

दिनांक ०७/०७/२१ को ख़रोरा के राऊतपारा निवासी अरुण वर्मा की दो बेटियों का विवाह था, भानपुरी व बीरगाँव से दो बारात आए हुए थे। बारातियों को भोजन करा रहे राऊतपारा निवासी देवलाल ध्रुव पिता नेतराम ध्रुव आयु २२ वर्ष के साथ बिरगाँव से बारात आए दो युवक खाना देने की बात पर उलझ गए।रात्रि क़रीबन १० बजे तिलक कौशल उर्फ़ विक्की पिता गणेश कौशल आयु १९ वर्ष निवासी बिरगाँव व टिकेश वर्मा उर्फ़ टीनू पिता प्यारेलाल वर्मा आयु २६ वर्ष निवासी धरसिवा द्वारा एक राय हो कर देवलाल ध्रुव पर चाकू से ४-५ वार कर जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे देवलाल के हाथ व पीठ पर चोट आया। घायल के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।आरोपियों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया गया। आज दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…….



