खरोरा के डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा जी को रेलवे बोर्ड के सदस्य बनाये जाने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर देखने को मिली

खरोरा के डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा जी को रेलवे बोर्ड के सदस्य बनाये जाने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर देखने को मिली डॉ टिकरिहा जी का राजनितिक सफर मण्डल मंत्री से शुरू हुआ, फिर उनके कार्य से संगठन को नई ऊचाई की ओर ले जाते हुए मजबूत किये उन्हें मण्डल अध्यक्ष बनाया गया, फिर उन्हें जिला में चिकित्सा प्रकोष्ठ में ज़िला अध्यक्ष बनाया गया, फिर उनके कार्यों को देख कर संगठन ने उन्हें जिला महामंत्री भाजपा रायपुर ग्रामीण की नियुक्ति प्रदान की उनके कार्य से संगठन मजबूत हुआ, फिर उन्हें ज़िला अध्यक्ष बनाया गया अभी वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें लिया गया है और अब भारत सरकार के रेलवे बोर्ड में सदस्य बनाये गए, डॉ टिकरिहा जी ने एक मजबूत राजनितिक सफर तय किया है आज उनके इन सभी दायित्वों से क्षेत्र की जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है, उनके सभी कार्यकर्ता व उनके शुभचिंतको ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी है डॉ साहब की छवि एक सरल, सहज व्यक्तित्व से सभी वाकिफ है जिससे क्षेत्र की जनता उनसे जुडी हुई है उनके शुभचिंतको ने उन्हें उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि डॉ साहब को नवनियुक्त होने से संगठन और मजबूत करने की ओर अग्रसर होगा!

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button