तानाखार सरपंच ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली…


ग्राम पंचायत तानाखार जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सरपंच राकेश कुमार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली। सरपंच राकेश कुमार ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत सहित समस्त क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पंचायत सचिव , सभी वार्डो के पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


