प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओ पहुंचे स्कूल तो शिक्षक थे नदारद बच्चे स्वयं स्कूल के ताला खोलें और करने लगे पढ़ाई”

शासकीय प्राथमिक शाला चंदनपुर, संकुल केंद्र बिंक्षरा, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के शिक्षक का बड़ा कारनामा सामने आया जिसमें स्वयं तो स्कूल लेट पर पहुंचता लेकिन प्राथमिक शाला की छात्र छात्राओं को स्कूल का चाभी सौंप कर स्कूल उन्हीं के द्वारा खुलवाया जाता है।

यह घटना उस वक्त की है जब कुछ ग्रामीण द्वारा पत्रकारों को रोककर शिक्षक की बड़ी गलती को बताया गया। ग्रामीणों से जानकारी लिया गया तो यह पता चला कि इस शिक्षक का हमेशा यही रवैया रह गया है। स्कूल का चाबी छात्र छात्राओं को सौंप कर स्कूल लेट पहुंचता है। ग्रामीण द्वारा इस शिक्षक पर बड़ी आक्रोश सामने आया और यह भी कहा कि सुने हैं मुख्यमंत्री आने वाले हैं तो ऐसी शिक्षक की शिकायत हम मुख्यमंत्री को भी करेंगे

, कहा कि हम अपने बच्चे को शिक्षक के भरोसे स्कूल पर छोड़ते हैं और रोड पर स्कूल होने के बावजूद शिक्षक ऐसे ही लापरवाही करता है, यदि भविष्य में बच्चों को बड़ी दुर्घटना घट जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।


छात्र बोले- समय पर नहीं आते शिक्षक
शिक्षकों की स्कूल आने की टाइमिंग (School timing) को लेकर जब छात्रों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते। कभी-कभार समय पर आते हैं, अन्यथा हमेशा लेट ही रहते हैं।


अब देखना यह है की जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ऐसे शिक्षक पर क्या कार्यवाही किया जाता है

पुनीत कुमार दुबे की खास रिपोर्ट****

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button