गुरु पूर्णिमा की शुभ अवसर पर बिंझरा संकुल के हाई स्कूल विद्यार्थियों को अन्य पुरस्कार एवम वृक्षा रोपड़ के साथ किया गया सम्मानित।


गुरु पूर्णिमा की शुभ अवसर पर बिंझरा संकुल के हाई स्कूल में एन एस एस संगठन और शिक्षकों वा ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा किया गया कार्यक्रम को संपन्न एवम शिक्षकों वा संगठन के माध्यम से विद्यार्थियों को अन्य पुरस्कार एवम वृक्षा रोपड़ के साथ किया गया सम्मानित।

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिंझरा में एन एस एस संगठन ने किया कार्यक्रम का आयोजन जिसमें संगठन के Y k तिवारी जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना जिला _कोरबा (छ. ग.) एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी हुए सामिल जिसमें संगठन के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षित व्यक्तियों को किया सम्मानित और शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को 12वी के छात्र छात्राये जो उत्तीर्ण हो गए हैं उनको बुलवाकर अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और ग्राम पंचायत के जनपद सदस्य भी हुए सामिल ।
एन एस एस संगठन के मुताबिक साल में 120 घंटे पाठ्यक्रम करती है जिसे नियमित गतिविधियां कहती है।
और संगठन के माध्यम से शिक्षा का प्रचार प्रसार किया गया जिससे विद्यार्थियों के मन में और भी अत्यधिक रुझान आया है जिससे शिक्षा विभाग का मान और भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है ऐसा शिक्षकों का कहना पाया गया है। स्कूल के प्रांगण मे संगठन और शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी विभिन्न पेड़ पौधों का किया वृक्षा रोपण जिससे हमारे आस पास के वातावरण हमेशा सुद्ध हो जिससे हम और सभी लोग स्वस्थ रहें
शिक्षकों का कहना है कि ऐसे संगठन में शामिल होकर हम ललाहित हो गए हैं।
संवाददाता: पुनित कुमार दुबे


