भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रायपुर के स्काउट चौपाल के तृतीय पड़ाव का आज समापन समारोह


खरोरा:आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को मुख्य अतिथि के रूप में भरत देवांगन उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा के उप प्राचार्य श्री हरीश देवांगन जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ उन्होंने स्काउट चौपाल में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को अपने हाथों से पेन वितरण कर सभी को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर स्काउट गाइड को सहयोग करने हेतु आश्वासित किया और उन्होंने स्काउट चौपाल के लिए के लिए विद्यालय के चयन के लिए श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्यालय भारतीय स्काउट गया जिला संघ एवं श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला स्काउट को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस स्काउट चौपाल में भरत देवांगन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा ,शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनकी, प्रियदर्शनी शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नेवरा तिल्दा, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलदारसिवनी,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केसला ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा के स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं 07 प्रभारी साथ ही साथ 05 संचालक मंडल सम्मिलित हुए स्काउट चौपाल का तीसरा पड़ाव विकासखंड स्तर पर किया गया भरत देवांगन शासकीय माध्यमिक शाला खरोरा में विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….



