स्काउट चौपाल का तीसरा पड़ाव

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के तत्वाधान में विकासखंड स्तर पर स्काउट चौपाल का आयोजन विकासखंड तिल्दा के अंतर्गत भरत देवांगन शासकीय माध्यमिक विद्यालय खरोरा में आयोजित किया जा रहा है यह सब आयोजन आदरणीय श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर एवं श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला आयुक्त स्काउट के दिशा निर्देशन एवं मंशा के अनुरूप पूरे जिला में किया जा रहा है उसी तारतम्य में आज दिनांक 24 जुलाई 2021 को स्काउट चौपाल के माध्यम तृतीय सोपान शिविर में स्काउटिंग गतिविधि से दूर होते बच्चों को स्काउटिंग गतिविधि में जोड़ने का प्रयास किया गया है आज स्काउट चौपाल के उद्घाटन समारोह में विद्यालय के उप प्राचार्य श्री हरीश देवांगन जी के मुख्य आतिथ्य एंव श्री सन्तोष वर्मा प्रधान पाठक केशला स्कूल , श्री नीलेश गोयल साधना न्यूज रिपोर्टर संभागीय प्रभारी की उपस्थिति में हुआ इस चौपाल में स्काउटिंग क्या है स्काउट की इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना गांठे ,बन्धन एवं प्राथमिक चिकित्सा का थेवरी एवं प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जा रहा है जिससे बच्चे अपने आपको स्काउटिंग कला में पारंगत कर रहे हैं और स्काउटिंग का उद्देश्य भी है लर्निंग बाय डूइंग ( कर सीखना ) इसी पद्धति को पूरा जिला संघ रायपुर अपना रहे हैं इसी कड़ी में निरंतर जिला संघ रायपुर अपना कार्य कर रहे हैं।प्रशिक्षक के रूप में श्री मनोज कुमार वर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुश्री साइना प्रवीन जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्री दुर्गा लहरी जी विकासखंड सचिव तिल्दा श्री नमन साहू युवा समिति अध्यक्ष जिला संघ रायपुर प्रशिक्षण में सहयोग रोवर राज विनय वर्मा निषाद ,खिलेश्वर देवांगन, सत्यनारायण देवांगन रेंजर लोकेश्वरी यादव हर्षिता देवांगन निकिता यादव एवं अन्य रोवर रेंजर ने अपना सहयोग प्रदान किया।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button