रेवाडीह वार्ड में खैरागढ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मना जश्न

गामेन्द्र नेताम
पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दी बधाई।

राजनांदगांव:-रेवाडीह वार्ड क्रमांक 22 में वार्ड पार्षद,कनिष्ठ सभापति एवं आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गामेन्द्र नेताम के नेतृत्व में खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की श्रीमती यशोदा वर्मा की बम्फर जीत का जश्न मनाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा फटाखे फोड़कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर,एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,भूपेश बघेल जिंदाबाद के गगन चुम्भी नारा लगाकर जीत का जश्न मनाया गया।
पार्षद गामेन्द्र नेताम ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जीत हमारे प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल जी के द्वारा तीन वर्षों के कार्यकाल में जनहितैषी योजनाओं के कारण खैरागढ के मतदाताओं ने कांग्रेस को अपना भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत, ब्लाक संयुक्त महामंत्री मनीष बैस,ग्रामीण महामंत्री ठाकुर राम साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद साहू, सोनू राजपूत,ललित यादव,अमर सिंह अरकरा, फरेंद्र साहू,विजय साहू,संतोष चंद्रवंशी, संहित वार्डवासियों की उपस्थिति रही।उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत ने दी।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




