ग्राम सूखरी, मोखली एवं करमतरा में 13 मार्च को आयोजित एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता के शुभारंभ

डोंगरगाँव श्रीमती विभा साहू महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने कहा की हिरणकश्यप दानव रूपी मानव था। जो स्वयं को महासक्तिशाली समझ खुद को भगवान मानने लगा था। उनके पुत्र प्रहलाद श्री विष्णु जी के अनन्य भक्त थे हिरनकश्यप अपने पुत्र को मारना चाहता था लेकिन उसके अहंकार के चलते विष्णु ने उनके प्राण हर लिए। श्रीमती साहू ने कहा सच्ची भक्ति से सब संभव है। मानव कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो चाहे वो आधुनिकता व विज्ञान की ओर जितना भी बढ़ जाए लेकिन ईश्वर के सामने नतमस्तक होना ही पड़ता है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है । श्रीमती साहू ने कहा इस होली में हम सब भी संकल्प ले अपने अंदर के अहंकार, बुराई, द्वेष , राग को मिटाकर एक दूसरे को रंग लगाकर बतासे खिलाकर सत के मार्ग पर चले।इस अवसर पर ज़ोन प्रभारी गणेश साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष कृत साहू, ठाकुरराम साहू, योगेश साहू, रेखा साहू रामकुमार साहू, मनोज साहू, केजू साहू, निर्भय साहू, महेश गंजीर, तुलसी गंधर्व, हेमंत साहू, दीपक, खिलेश्वर साहू, तुम्मन साहू आदि थे।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button