ग्राम पंचायत बम्हनी चारभाठा में कार्यालयिन व्यवस्था जर्जर भवन में, कभी भी हो सकता है अनहोनी

डोंगरगांव. जनपद पंचायत छुरिया से मात्र 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बम्हनी चारभाठा स्थित है जहाँ आज भी प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत भवन निर्माण नही हुआ है। सरपंच सचिव ग्रामीन सचिवालय में अपना कार्यालय स्थापित कर कार्य कर रहे है, कहा जाता है कि यह भवन 40 से 45 वर्ष पुरानी है जो कि अत्यंत जर्जर स्थिति में है। जिसमे सीट लगा हुआ है जो जगह जगह छेद हो गया है जिससे बरसात के दिनों में भवन के अंदर भी छाता लेकर बैठने की स्थिति है उक्त स्थिति को देखकर पंचायत के दस्तावेजों को रोजाना आलमारी व सुरक्षित स्थानों में रखा जाता है जिस पर कार्यालय का संचालन किया जाता है। नवीन कार्यालय भवन के लिए ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवगत कराया गया तथा पत्र लिख कर जानकारी भेजा जा चुका है किंतु बम्हनी चारभाठा का कार्यालय व नवीन भवन निर्माण कार्य होना संभव नही ऐसा प्रतीत हो रहा है।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




