नारी शक्ति है छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी शक्तिशाली – विष्णु लोधी

महिला सशक्तिकरण का केंद्र है छत्तीसगढ़ – विष्णु लोधी
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जिसे महतारी (मां) कहा जाता है – विष्णु लोधी
विष्णु लोधी ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
राजनांदगांव डोंगरगढ़. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा हमें गर्व है छत्तीसगढ़ राज्य पर, छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य है जिसे हम महतारी (मां) छत्तीसगढ़ महतारी कहकर संबोधित करते हैं। छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा केंद्र है जहां की महिलाएं शहरों से लेकर ग्रामीण, सुदूर वनांचल में विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष करते हुए अपना परिवार, देश समाज और राज्य के विकास में अपूर्णीय योगदान प्रदान कर रही है। नारी शक्ति हमारे प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओं में देवी शक्ति विराजमान । डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी, दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, महासमुंद में मां खल्लारी, बिलासपुर में मां महामाया, जांजगीर चम्पा में मां चंद्रहासिनी, अम्बिकापुर में मां समलेश्वरी हमारे प्रदेश की शक्ति है जिनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की देश और दुनिया में अलग पहचान है।
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव