रायगढ़ की बेटी शिवानी सिंह मंडाला आर्ट से बना रही मनमोहक तस्वीरे

रायगढ़ – कोरोना काल के माहौल में बच्चों की दुनिया जहां सोशल मीडिया डिजिटल गेम और टेलिविजन की परिधियों में सिमट गई थी वहीं रायगढ़ नगर के दरोगा पारा की निवासी होनहार बेटी शिवानी सिंह गहरवार ने मंडाला आर्ट कला को अपना टाइम पास बनाया। अपना अधिक से अधिक समय इस कला को हासिल करने में लगाया जिसमें उन्हें बेहतरीन सफलता प्राप्त हुई उन्होने लोगो इसके माध्यम से समय का सदुपयोग करने के लिए कलात्मकता व रचनात्मकता से जुड़ने का संदेश दिया। ज्ञात हो कि शिवानी सिंह एक मिडिल क्लास फैमली से विलोम करती है। मजे की बात यह है की सिवानी सिंह ने पहले खुद इस कला में मेहनत कर महारथ हासिल की तो वहीं उसके बाद वह अब घरों और अपने आस – पास के बच्चों को इस कला को अपनाने को लेकर अधिक से अधिक बच्चो को भी इस आर्ट को साझा कर रहीं है। कु. शिवानी सिंह गहरवार द्वारा बनाई जा रही मंडाला आर्ट डिजाइन की तारीफ जिला ही नही बल्कि पुरे प्रदेश में हो रही है। कागज के पन्नो पर बनाकर जैसे ही कला को सोशल मीडिया में डाला जाता है उसके बाद हजारों लोग इस कला की तारीफ के फूल बरसाते दिखते हैं। शुरवात में जब सिवानी सिंह ने इस मंडाला आर्ट कला से पहला चित्र बनाया और उसको अपने परिजनों को दिखाया उसके बाद उनका पूरा परिवार इसकी खूबसूरती देखकर चौक गए और बनाई गई तस्वीर की खूब प्रशंसा की। वहीं परिवार जनों और पुरे मोहल्ले वाशियो ने इससे और बेहतर करने की प्रेरणा दी। बताया जाता है सिवानी सिंह को बचपन से ही पेंटिंग और इस तरह कला का सौक रहा है आप मेहंदी भी लगाती है। उन्होने जैसे ही इस कला के बारे जाना तो पहले नेट से जानकारी ली वही लोकडाऊन में उन्होने इसे बनाना सीख लिया। अबतक उन्होने इस तरह की कई तस्वीर बनाकर लोगो भेंट कर चुकीं हैं।

इस विषय पर कु. शिवानी सिंह गहरवार ने बताया कि आप किसी भी आकार में मंडाला बना सकते हैं। आप किसी भी रंग का उपयोग कर सकते हैं। मंडाला आर्ट बनाने कला में बहुत धैर्य और सटीकता की आवश्यकता होती है। मंडला आमतौर पर सममित पैटर्न में तैयार किए जाते हैं और आप इस कला को बनाते समय रंगों और पैटर्न के साथ प्रयोग कर सकते हैं। आपको मंडला बनाने के लिए बहुत सी वस्तुतयों की ज़रूरत नहीं है। आप बस एक कागज़ और कलम के साथ भी मंडाला बनाना शुरू कर सकते हैं। विद्वानों के अनुसार भारतीय लोक कला में मंडाला आर्ट रंगोली का ही एक रूप है | इसे बनाने से शांति की अनुभूति होने के साथ कौशल में सुधार होता है | धैर्य एवं एकाग्रता का विकास होता है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button