कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

रायगढ़, 15 सितम्बर 2021/ जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9 वीं के दो रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु चयन परीक्षा के माध्यम से पूर्ण किया जाना है। जिसके लिए आवेदक विद्यालय समिति के वेबसाईट www.navodaya.gov.in OR https://www.nvsadmissionclassnine.in/ में अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते है। परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को होगी।
रायगढ़ जिले के शासकीय /शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय से सत्र 2021-22 में कक्षा 8 वीं की परीक्षा में सम्मिलित/उत्तीर्ण छात्र प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र है। छात्र की जन्म तिथि 01.5.2006 से 30.4.2010 (दोनों दिन मिलाकर)के मध्य होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार भी पात्र होंगे। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https:// www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/RAIGARH/en/home पर देख सकते है।




