निगम के पास मवेशी रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं ना पीने का पानी ना पर्याप्त पैर भूसा का प्रबंध मवेशी पकड़ना निगम का खानापूर्ति पकड़े हुए मवेशी 1 सप्ताह बाद फिर से सड़कों पर – शिव वर्मा
राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कहा कि निगम का मवेशी पकड़ना सिर्फ खानापूर्ति है। उन्होंने इसके लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि मेरे द्वारा लगातार बजट में मांग कर रहे की यदि सचमुच में इस समस्या के निदान करना चाहते हैं तो जब तक आपके पास शहर से बाहर जहां पर पर्याप्त जगह पानी का साधन घास पैरा भूसा उपलब्ध नहीं कर पाएंगे तब तक सिर्फ मवेशी पकड़कर निगम खानापूर्ति कर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। वर्मा ने कहा कि नगर निगम के एकमात्र कांजी हाउस सिर्फ कन्हारपुरी में है जहां गाय रखने की क्षमता 20 से ऊपर नहीं है।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि शहर के सभी वार्डों में मवेशियों से जनता परेशान है जगह जगह पर गोबर का बिखराव दिखाई दे रहा है गोबर खरीदी पूरी तरह बंद सरकार की योजना सिर्फ कागजों पर जब तक राजनांदगांव शहर से बाहर स्थाई रूप से 20 , 25 एकड़ जमीन में मवेशी रखने का स्थाई समाधान नहीं होगा तब तक निगम की मवेशी पकड़ने का अभियान सिर्फ ढकोसला साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गाय पकड़ने वाले के साथ गाय मालिकों के साथ कई बार वाद विवाद भी हो गए हैं गाय पकड़ने के बाद फिर एक हफ्ते बाद वहीं पकड़े गए गाय फिर से सड़क पर दिखाई देता है इसलिए जब तक एक ठोस योजना नहीं बनेगा तब तक निगम सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। एक तरफ निगम द्वारा गाय माता को आवारा पशु बोलकर गाय माता का अपमान कर रहे हैं। एक तरफ सरकार का रोका छे का अभियान सिर्फ कागजों पर दिखा जबकि सभी घुमंतू गाय उसका मालिक है। उसे निगम द्वारा आवारा पशु कहना बेईमानी होगी।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—-




