ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू मानस मंच मे हुए सम्मानित*


रामायण मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी : घासी राम साहू*
खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमडीलेवा में जय तुलसी मानस मंच घुमारिया धाम एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय भव्य मानस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समापन दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू जी थे एवं अध्यक्षता डुमेशवर साहू पूर्व जनपद सदस्य ने किया।विशिष्ट अतिथि कामता प्रसाद साहू पूर्व सरपंच ,संतोष साहू समाजसेवी, ओम प्रकाश साहू ,मेन कुमार साहू अध्यक्ष, शोमित् साहू ,दुर्गेश साहू ,लिलेश्वर, अभिषेक, धन सिंग् साहू ,उवरा चंद्रवंशी ,मोहेंद्र साहू , युगल किशोर ,गुलशन साहू ,मंशा राम साहू, गजेंद्र देवांगन, हितेश कुमार,मूलचंद, रूप राम ,गोपाल, भोज पाल वामन, उमेंद्र वामन,दर्शन्द् साहू, कीर्तन मानिकपुरी के आतिथ्य में किया गया।


आयोजक समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू एवं अन्य अतिथियों को बैच ,तिलक लगाकर, गमछा भेटकर सम्मानित किया गया। मानस मंडली को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी राम साहू ने पुरुस्कृत कर सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा की राम चरित्र् मानस गान से हमें जीवन को कैसे जीने की सीख मिलती है .रामायण सब के घरो मे आज भी है उसके प्रत्येक कांड मे जीवन के लिए प्रेरणादायी हैं.मानव जीवन के कल्याण के लिए हमें भक्ति करनी चाहिए. श्री साहू ने आयोजक समिति एवं ग्राम वासियो को ऐसे आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी.पूर्व जनपद सदस्य डूमेशवर साहू ने भी मानस मंच को सम्बोधित किया।


देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–




