रासेयो. कुमरदा का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न 22दिसम्बर से ग्राम मुंजाल कला विकासखंड छुरिया में आयोजित


हायर सेकेण्डरी स्कूल कुमरदा का सात दिवसीय विशेष शिविर ,28 दिसम्बर को किरन रविंद्र वैष्णव जनपद अध्यक्ष छुरिया के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।शिविर प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी बसंत कुमार यादव ने बताया कि शिविर में विद्यालय से 45 छात्र भाग लिए। शिविर में प्रतिदिन प्रभात फेरी, पीटी योग,प्रोजेक्ट कार्य अंतर्गत गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थल, खेल मैदान,बोरिंग तालाब के आसपास स्वच्छता श्रमदान, जल संवर्धन के लिए नाली आदि की सफाई कार्य ।प्रतिदिन दोपहर बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दिया गया। 23 दिसम्बर को मिलाप दास साहू प्राचार्य द्वारा समाज सेवा एवं युवा, बसंत कुमार यादव द्वारा गुड़ टच बेड टच एवं बाल अधिकार, 24 दिसंबर को वीरेंद्र यदू व्याख्याता माहुद द्वारा परसनाल्टी डेवलपमेंट एवं शैलेन्द्र यदु कोकपुर व्याख्याता द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जानकारी दिया गया। इसी प्रकार 25 दिसंबर को रोहित तारम कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा बारी के बारे में, 25 दिसंबर को योगेश यादव गेस्ट प्राध्यापक महाविद्यालय भनुप्रतापुर एवं त्रिभुवन साहू व्याख्याता सिंघाभेडी द्वारा कैरियर गाइडेंस पर जानकारी दिया गया।27 दिसंबर को रंजन साहू बांधा बाजार द्वारा आयुर्वेदिक औषधियां घरेलू उपचार विषय पर विभिन्न औषधि पौधों का प्रदर्शन का सविस्तार जानकारी दिया गया। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत भूषण देवांगन ग्राम प्रमुख,भागवत साहू, छबीलदास साहू थानेश्वर साहू के आतिथ्य में कैंप फायर कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने एक ओर विभिन्न प्रकार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किए वही दूसरी ओर नाटक प्रहसन ,डेमो प्रदर्शित कर सामाजिक कुरीति उन्मूलन, अशिक्षा, कुपोषण, गुटका बीड़ी, सिगरेट शराब तथा नशा से दूर रहने, पेड़ न काटने,वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा तथा नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का संरक्षण करने, घर का कचरा गली में ना डाल कर खाद गड्ढे में ही डालने, शौचालय का निरंतर उपयोग कर खुले में शौच मुक्त तथा समाज में शांति एवं सद्भावना तथा राष्ट्र प्रेम का संदेश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे । शिविरार्थी छात्रों ने नाले में बने एनीकट के पास बेशरम ,खरपतवार ,अनावश्यक झाड़ियों को काटकर स्वच्छता कार्य कर जल संवर्धन,त्था वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन हेतु विनम्र अपील किए।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——




