सैन समाज का विशाल फाग महोत्सव

अलवर- सैन समाज के द्वारा नारायणी धाम जिला- अलवर में पिछले दिनों फरवरी 2022 को विशाल फाग महोत्सव का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें सर्व प्रथम माता नारायणी जी एवं सैन जी महाराज की आरती की गई । जसके उपरांत गायक श्री वकील निराला, श्री कैलाश गोठड़ा, श्री प्रेमतंवर, श्री संजय राजस्थानी, श्रीमती रमा दीदी, श्रीमती सुमित्रा द्रोपती, महिला मित्र मंडल म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी प्रसादी धाम में भक्ति मय फूलो की होली से भक्तों का मनभक्ति मय कर दिया। इस कार्यक्रम को सैन समाज सेवी महिला मंडल श्रीमती कंचन सैन के अथह प्रयासों से कार्यक्रम किया गया था। जिसमें समाज की भारी संख्या में पुरुषों से महिलाओं की तादात से अधिक रही है। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत समाज के पदाधिकारियों के द्वारा सैन समाज के उत्थान के लिए एवं अन्य विषयों पर चर्चा की समाज के लोगो ने एक स्वर से समाज के प्रति कांग्रेस की गहलोत सरकार के द्वारा समाज को अनदेखी करते करते हुए पूर्व वसुंधरा राजे सिंधिया भाजपा की मुख्यमंत्री के द्वारा अजमेर जिला के पुष्कर में एक सौगात सैन समाज को देते हुए पेरोरमा भवन का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से जो बन चुका है। केवल उक्त भवन का लोकार्पण वर्तमान कांग्रेस की गहलोत सरकार जान बुझकर आज कई वर्षों से नहीं करने के कारण वह पैरोरमा भवन खण्डर में तबदिल होता जा रहा है, जिसमें सैन समाज के महापुरुषों की मूर्तियी भी लग चुकी है। समाज के लोगों ने यह भी बताया कि यही कांग्रेस की गहलोत सरकार समाज के नाम पर बने विशाल पैरोरमा भवन का लोकार्पण करने में सक्षम नही हो तो उक्त भवन को व्यवस्था के तौर पर सैन समाज को दिया जाना चाहिए। क्योंकि सैन समाज अपने महापुरुषों का अपमान होते नही देखना चाहता है। जो वर्तमान में कांग्रेस की गहलोत सरकार के कार्यकाल में हो रहा है, जिसका परिणाम आगे चलकर कांग्रेस सरकार को भारी छति भी पहुँच सकती है। यह कार्यक्रम जन सहयोग सैन समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार श्रीवास, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कंचन सेन पुष्कर, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रमा जी, श्री रमनलाल सैन जी, सैन समाज बांदीकुई के महासचिव श्री रंगलाल जी, श्री अवधेश जी के साथ समाज के लोग भारी संख्या में सामिल हुए। सैन समाज ने नारायणी माता का भारी विशाल फाग महोत्सव कार्यक्रम बड़ी घूम धाम से मनाया है।

चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button