गुरुद्वारा रोड दुर्ग स्थित अमित मेडिकल स्टोर्स के संचालक पिलेश्वर चंद्राकर ( पीलू ) का आकस्मिक निधन

दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में उनका निधन हुआ ग्राम घुपसीडीह उतई निवासी स्व. रोशनलाल चंद्राकर के छोटे पुत्र व चंद्रा नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर मोहन चंद्राकर के अनुज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रत्नेश चंद्राकर, पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर व डॉ शिव चंद्राकर के भतीजे थे। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे स्टील कॉलोनी वार्ड क्रमांक 60 से शिवनाथ मुक्तिधाम को रवाना होगी।
उनके आकस्मिक निधन पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी सहित समस्त भाजपा नेताओं व दवा विक्रेता संघ दुर्ग ने गहरा शोक व्यक्त किया है।




