⭕अंधे कत्ल का 30 घंटे में हुआ खुलासा ।नौकर ही निकला हत्यारा।⭕मजदूरी का पैसा नहीं देने पर दोस्त के साथ मिलकर किया हत्या।⭕ सायबर सेल टीम व घुमका पुलिस को मिली सफलता।


दिनांक 27/10/2021 को देषमुख फार्म हाउस के मालिक वाणीविलास महतेल देषमुख पिता स्व0 खोमनराम महेतल देषमुख उम्र 52 साल साकिन सुभाष नगर कसारीडीह दुर्ग द्वारा ग्राम सलोनी खार स्थित अपने 40 एकड़ कृषि भूमि 28 एकड़ ईकरार नामा कर हरियाणा निवासी महावीर सिंह जाट पिता बलवान सिंह जाट उम्र 43 साल साकिन मटोर, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा को दिया था, जो अपनी पत्नी मीनाक्षी सिंह जाट उम्र 37 साल के साथ फार्म हाउस मे रहता था इसके अतिरिक्त डंगनिया थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ग्राम ढाबा अंजोरा दुर्ग एवं कटनी मध्यप्रेदष में भी कृषि कारोबार था । दिनांक 27/10/2021 के शाम 07ः00 बजे अंतिम बार जीवित देखा गया था। 28/10/2021 को फार्म हाउस पर देखे नही जाने एवं निवास स्थान में ताला लगा होने से 28/10/2021 को 17ः00 बजे वाणीविलास महतेल देषमुख द्वारा गुम इंसान क्रमांक 28/21 को थाना घुमका में दर्ज कराया पतासाजी में घर के अंदर दोनो का शव खून से लतपत मिला की थाना घुमका में मर्ग 34, 35/2021 पंजीबद्व कर मामला जघन्य हत्या का पाये जाने पर अपराध क्रमांक 235/2021 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्व किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रवण के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं एस.डी.ओ.पी. श्री जी.सी.पति द्वारा तत्काल रात्रि में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया दोहरे हत्या का गंभीर मामला होने से फोसंसिक टीम, डॉग स्क्वार्ड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया व तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रवण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा टीम गठित कर अलग अलग टास्क दिया गया। सायबर सेल एवं थाना पुलिस द्वारा सुराग लगाया गया। जिससे आरोपी 01. महेन्द्र कुमार यादव पिता स्व0 धनसिंग यादव उम्र 25 साल साकिन पंचपेडी शीतला पारा भिलाई 03 हाल मुकाम आश्रय स्थल रैनबसेरा राजनांदगांव, 02. लोकेष पिता नम्मुराम उईके उम्र 18 साल 03 माह साकिन घोटिया ओपी मोहारा थाना डोगरगढ हाल आश्रय स्थल रैन बसेरा राजनांदगांव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर अपने मेमोरण्डम कथन पर घटना घटित करना कबूल किये एवं महेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि, वह महावीर सिंह जाट के कृषि फार्म में मजदूरी करता था एवं 05 महीने का सात हजार प्रतिमाह हिसाब से 35000/- रूपये महावीर सिंह जाट द्वारा नहीं दिया था इस कारण से दिनांक 18/10/21 को फार्म हाउस गया था लेकिन कोई नही मिला तो ट्रेक्टर चोरी किया था। जो नागपुरा में छोडकर वापस राजनांदगांव आ गया था एवं रूपये लेने के लिए 27/10/21 के रात को अपने साथी लोकेष उईके के साथ गया था सबसे पहले लोहे की स्प्रींगलर पाईप से मीनाक्षी को मारा बाद में महावीर जाट को भी सिर में मारकर हत्या कर दिया। मृतक के 05 नग एटीएम कार्ड लायसेंस, परिचय पत्र, 02 नग मोबाईल, सोने चांदी के अभूषण, 11300/- रूपये नगदी को दोनों आरोपियों के कब्जे से आश्रय स्थल रैनबसेरा पुराना सिविल लाईन राजनांदगांव से तथा आला जरब दो नग लोहे का स्प्रींगलर, सलोनी नाला एनीकेट से निषादेही पर गोताखेर के मदद से निकाल गया जिसे जप्त किया गया। प्रकरण विवेचनाधीन है। दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
उक्त प्रकरण में उनि0 दयाशंकर मिश्रा , उनि महेष रजक , प्रआर राजेष पाटले , तुकाराम ठाकुर , आर0 डुलेश्वर साहू दिगाम्बर सिदार, रोहित बंजारे , वेदप्रकाष रत्नाकर एवं थाना प्रभारी ठेलकाडीह सतीष पुरिया , प्रआर0 आषीष वर्मा , आर ब्रीजेष साहू , चौकी प्रभारी जालबांधा पवन पटवा प्रआर आषुतोष सिंह एवं साईबर सेल प्रभारी सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र.आर अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष मानिकपुरी, मनीष वर्मा, मनोज खूंटे, हेमंत साहू, आदित्य सिंह की अहम भूमिका रही।

आरोपी :- 01. महेन्द्र कुमार यादव पिता स्व0 धनसिंग यादव उम्र 25 साल साकिन पंचपेडी शीतला पारा भिलाई 03 हाल मुकाम आश्रय स्थल रैनबसेरा राजनांदगांव,

  1. लोकेष पिता नम्मुराम उईके उम्र 18 साल 03 माह साकिन घोटिया ओपी मोहारा थाना डोगरगढ हाल आश्रय स्थल रैन बसेरा राजनांदगांव

प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित आये मृतक के परिजन व हरियाणा के किसानों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही करने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी.श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी जी.सी.पति थाना घुमका स्टाफ एवं साईबर सेल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button