जिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) ने खैरागढ़ विधानसभा में किया संचालक समिति गठन

दोनों राष्ट्रीय दलों को खैरागढ़ की जनता उपचुनाव में जिला नहीं बनाने का सिखाएंगी सबक – विष्णु लोधी

21 वर्षों में खैरागढ़ को जिला नहीं बनाना खैरागढ़ वासियों के साथ हो रहा है भेदभाव और अन्याय – विष्णु लोधी

उपचुनाव में पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता के बीच में जाएगी JCCJ

खैरागढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती डॉ.रेणु जोगी जी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी जी विधायक दल के नेता श्री धरमजीत सिंह जी के आदेशानुसार एवं श्री जयप्रकाश लोधी(लोकसभा प्रभारी) एवं श्री विष्णु लोधी(ज़िलाध्यक्ष राजनांदगाँव-ग्रामीण) की अनुशंसा पर खैरागढ़ उपचुनाव हेतु संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें संचालन समिति का प्रभारी नवीन अग्रवाल(कोरकमेटी के सदस्य) को बनाया गया है एवं सदस्यों का नाम निम्नलिखित हैं खैरागढ़ ब्लाक अध्यक्ष मंशाराम सिमकर,छुईखदान ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर यादव, जिला महामंत्री चंद्र भूषण यदू, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंगर, जिला सचिव मनोज जैन, चंद्रेश बघेल ,लक्ष्मण डहरे, मुकेश गोस्वामी, ईश्वर मानिकपुरी, कलीराम बंजारे, जेना सिन्हा, धर्म ,चंदू, माधव वर्मा, साधु सिंह धुर्वे, नरोत्तम धुर्वे, राम सिंह धुर्वे ,मंसाराम वर्मा, ईश्वर निषाद, ओम प्रकाश कुमार, तोरण तेलकर, चंद्रशेखर, तुलसीराम वर्मा, चंद्र कुमार चंदेल, मनोज यादव, लकी नेताम, अशोक यादव, रजनीश राजपूत, छबि लाल साहू, शिव साहू, मंगल साहू, गेद सिंह नेताम, राजेश धुर्वे, मंगल नेताम, रूपा सिंह, अनिल देवांगन, कृपाल वर्मा, ओम प्रकाश कवर, भूषण साहू, मिलाप सतनामी, तौफीक खान, बच्चू सतनामी का नियुक्त किया गया हैं विष्णु लोधी ने कहा की संचालन समिति की बैठक व खैरागढ़ उपचुनाव का शंखनाद बहुत जल्द जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमित जोगी जी की उपस्तिथि में होगी विष्णु लोधी ने आगे कहा की खैरागढ़ विधानसभा से जनता काँग्रेस के पूर्व विधायक स्व श्री देवव्रत सिंह जी के निधन के बाद भी खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा अन्य राज्यों के चुनावों के साथ नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा खैरागढ़ के साथ भेदभाव और अन्याय हुआ है। राज्य गठन के 21 वर्ष के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी 36 गढ़ में 36 जिला बनाना चाहते थे, लेकिन उस समय जिला बनाने में परिसीमन आयोग ने रोक लगा दिया था। उन्होंने कहा वर्ष 2010 में परिसीमन आयोग के रोक हटने के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया और उनके अधिकारों से वंचित किया गया खैरागढ़ को इसलिए जिला नहीं बनाया गया क्योंकि खैरागढ़ के विधायक जनता काँग्रेस से स्व देवव्रत सिंह थे। उन्होंने कहा खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए लगातार खैरागढ़ की जनता मांग कर रही है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लगातार उनके मांगों को समर्थन करती है और आगामी उपचुनाव में खैरागढ़ पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता कांग्रेस लोगों के बीच में जाएगी। दोनों राष्ट्रीय दलों को खैरागढ़ की जनता उपचुनाव में जिला नहीं बनाने का सबक जरूर सिखाएंगी ।

विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला राजनांदगांव

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button