अवैध रेत का उत्खनन करने पर कार्यवाही की मांग

राजनंदगाँव – पनेका बाकल के समीप जिले की जीवनदाई शिवनाथ नदी को अनाथ करने वालो पर कार्यवाही की मांग करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ(जे)के प्रदेश महासचिव व कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में शहर ज़िलाध्यक्ष शमशूल आलम युवा ज़िलाअध्यक्ष दीपक सोनी रॉबिन सायमोन योगेश यादव भरत कुमार यादव रामप्रसाद यादव ने कलेक्टर साहब को ज्ञापन देते हुए कहा कि इस मामले में केवल दो बिंदुओ में जांच करे जिससे दूध का दूध पानी से रेत अलग हो जाए और नियम विरुद्ध खनन करने वाले पर कार्यवाही की जा सकें।

  1. रेत खनन वालो की लीज की शर्तें जो कि केवल भिलाई इस्पात संयंत्र को रेत देने की है जिसे खुले बाजार में बेचने की नही है।
  2. पर्यावरण नियनो को ताक में रखकर नदी का रास्ता रोककर खनन करने का अधिकार किसी को भी नही तो वह कैसे खनन कर रहे थे।

नवीन अग्रवाल ने आगे कहा कि उक्त बिंदुओ पर अगर 7 दिनों में जांच कर कार्यवाही नही की गई तो हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शाशन प्रशासन की होगी।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button