अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति शिवनगर नाला के पास एक थैला में शराब रखकर बिकी कर रहा है, कि सूचना पर चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम शिवनगर नाला के लिये रवाना होकर मुखबीर के बताये अनुसार मौके पर पहुंचकर चारो तरफ से घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब रखबर बिक्री कर रहे भूषण उर्फ बल्ला रजक पिता स्व दशराथ रजक उम्र 50 साल निवासी पुराना ढाबा वार्ड न 04 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को पकडकर आरोपी के पास से एक थैला में रखे 10 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब एवं 06 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 2880 एमएल कीमती 1680 रूपयें एवं बिकी रकम 450 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आब . एक्ट की धारा 34 ( ए ) के तहत कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को प्रतिबंधित करने पृथक से धारा 151 / 107.116 ( 3 ) जा ० फौ 0 के तहत कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया । उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी श्री शक्ति सिंह , प्र 0 आर 0 727 सुनील कुमार वर्मा , आर ० 1439 गिरजाशंकर देवांगन का सराहनीय योगदान रहा है । आरोपी : – 1. भूषण उर्फ बल्ला रजक पिता स्व ० दशराथ रजक उम्र 50 साल निवासी पुराना ढाबा वार्ड न ० 04 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव जप्ती : – 2. 10 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब एवं 06 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 2880 एमएल कीमती 1680 रूपयें एवं बिकी रकम 450 रूपये ।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——




