समाज की नारी शक्ति
दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी


समाज की नारी शक्ति
दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी
इस कड़ी में हम सबसे पहले ऐसी शख्सियत का परिचय देंगे जो हमारे अघरिया समाज से छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला विधायक रह चुकी हैं।
दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी महासमुन्द जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र से 2013 से 2018 तक विधायक रहते हुए क्षेत्र में विशिष्ठ पहचान कायम करते हुए निर्भीक, तेजतर्रार, जुझारू और जनसेवा को ही अपना धर्म मानने वाली विधायक के रूप में जानी जाती रही हैं। दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी जी ने 2013 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक श्री देवेंद्र बहादुर सिंह जो पूर्व शाही परिवार से संबंधित हैं के खिलाफ चुनाव लड़कर 6239 मतों से से जीत दर्ज की।
आप मई 2015 से दिसंबर 2018 तक संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। अगस्त 2018 में दर्ज किए गए रिकार्ड के अनुसार आप 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधानसभा में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहीं। दिसंबर 2013 से अगस्त 2018 तक आपने विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र के 80 से अधिक मुद्दों को उठाया। आप उन 11 महिलाओं में शामिल थीं जिन्होंने 2013 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
महासमुन्द जिले के बसना के खेमराज पटेल और श्रीमती हीरामोती पटेल की सुपुत्री रूपकुमारी का जन्म 05/07/1976 को हुआ था । आपने कक्षा दसवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद ही आपका विवाह ग्राम हर्राटार सरायपाली के कृषक श्री ओमप्रकाश चौधरी जी से हुआ है। पढ़ने के लिए कभी भी उम्र बाधक नहीं नहीं बनती यह साबित किया आदरणीय दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी जी ने। विवाह के उपरान्त आपने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है।
विधायक के कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी आप विपक्षी दल में रहते हुए भी क्षेत्र के जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाती रही हैं। आप भाजपा पार्टी के संगठन मंत्री पद पर सुशोभित हो चुकी हैं।
आपके जुझारू व्यक्तित्व को देखते हुए मुंबई की एक संस्था द्वारा अगस्त 2021 में नारी शक्ति एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
वर्तमान में आप पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र एकमात्र महिला भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप महासमुंद जिले का दायित्व निर्वहन कर रही हैं।
अखिल भारतीय अघरिया समाज आदरणीय दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी जी को अपने क्षेत्र में और आगे बढ़ने और नए नए मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं देता है। आशा है समाज की महिलाएं आपसे प्रेरित होकर राजनीति के क्षेत्र में उतरकर सफलता हासिल करेंगी।। साभार
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन




