ग्रामीण परेशान है इस पंचायत के भ्रष्टाचार से

महासमुंद/बसना:-
बंसुला: शिकायत कर्ताओं द्वारा बंसूला गांव सरपंच पति एवं भारतीय जनता पार्टी महामंत्री जन्मजय साव एवं सरपंच बंसूला के खिलाफ उच्च अधिकारियों के पास 22 बिंदुओं पर शिकायत की है तब से शिकायतकर्ताओं को झूठे आरोप में फंसाने का बार-बार प्रयास किया जा रहा है : ग्रामवासी बनसुला
जर्जर अटल आवास की कहानी ग्राम वासियों की जुबानी
छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार बहुमतों से विजयी
होकर सरपंच श्रीमती रजनी जन्मजय बंसुला के द्वारा ग्राम पंचायत में 2020-21 सत्र में जिस प्रकार से लगातार तीव्र गति से भ्रष्टाचार चल रहा था उसे देखकर ग्रामवासी हैरान, परेशान, हो गए थे इनके द्वारा किए गए कार्य शासकीय खाली पड़ी जगह आंगनबाड़ी क्षेत्र क्रमांक 1 के पास झूठ बोलकर कि यह चावल वितरण केंद्र बना रहा हूं कह कर मकान बनाना और लोहे का गेट लगाकर बेचने के लिए ग्राहक तलाशना।
*न्यायालय की जगह पर शासन को चैलेंज करते हुए आंगनबाड़ी का निर्माण करना । अवैध रूप से तालाब मेड पर सीसी रोड का निर्माण कराना भू माफिया को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से और उसे जन सहयोग से निर्मित होना कहकर समाचार पत्रों में प्रचार प्रसार करना मनरेगा में बिना कार्य किए शासन की राशि पूरे परिवार सहित सभी सदस्यों के नाम से आहरण करना, अटल आवास में रह रहे गरीबों को बेघर करना और उसे तोड़वाना *योजना के तहत सबसे पहले* सरपंच अपने चेहते पंचों के साथ अटल आवास में रह रहे गरीब लोगों को धमकी देकर आए कि ऊपर से आदेश आया है आप अटल आवास खाली कर दो नहीं तो जेसीबी से तोड़ दिया जाएगा फिर
समाचार पत्रों के माध्यम से उनके बारे में झूठा प्रचार प्रसार करवाया गया बाद में कुछ दिनों बाद अपने चहते पंचों के साथ जन्मजय साव भाजपा महामंत्री मंडल बसना एवं सरपंच पति द्वारा अटल आवास में हो रहे लड़ाई झगड़ा घटना को कूटनीति के साथ समाचार पत्रों में प्रकाशन करवाया और बाद में गांव का शांति भंग हो रहा है कह कर अपने पंच साथियों के साथ लाठी और डंडे लेकर साथ में जेसीबी मशीन लेकर रातों-रात जो गरीब अटल आवास में रह रहे थे उनको भगा दिया। शिकायत कर्ताओं ने बताया की जब से शिकायत किया गया है तब से उन्हें धमकी दी जा रही है चौक चौराहों में कहा जा रहा है की शिकायत कर्ताओं से चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा उनके पिताजी द्वारा सड़क पर खड़े होकर चिल्ला चिल्ला कर कहा गया है की एक एक को देख लेंगे शिकायत कर्ताओं का जीना मुश्किल हो गया है कार्यवाही में देरी होने की वजह से उन्हें धमकी मिल रही अकेले गांव में निकलने से डर रहे हैं ग्राम पंचायत बंसुला में 13 और 14 /12/ 2021 को धारा 40 के तहत ग्रामीणों के बयान जनपद पंचायत बसना के अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है 15 तारीख को जनपद में कार्य होने की वजह से बयान नहीं लिए गए इसी दिन एक षड्यंत्र रचा गया और गरीब ग्रामीणों के घर में सोशल ऑडिट की टीम की आड़ में मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोपी रोजगार सहायक द्वारा गांव के मनरेगा के तहत कार्य करने वाली घरों में जाकर कहा गया की अगर आप लोग अंगूठा या हस्ताक्षर नहीं करोगे तो आपको भविष्य में शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा इस बात की जानकारी जब नीलेश पटेल ने फोन के माध्यम से समाजसेवी तुलसी साव एवं मनोज अग्रवाल को दी तब मनोज अग्रवाल द्वारा यह बात बसना जनपद सीईओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया तथा बसना सीईओ के कहने पर ही मनोज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया की सोशल ऑडिट आप लोग के फायदे के लिए होता है लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपी रोजगार सहायक सोशल ऑडिट टीम के साथ वहां से चले गए फिर बसना सीईओ को फोन के माध्यम से बताया गया कि सोशल ऑडिट टीम के कुछ कागजात यहां रह गया है तब सीईओ बसना ने कहा कि मैं कर्मचारी भेज रहा हूं आप ग्रामीणों से लेकर उनको दे देना फिर ग्रामीण एवं तुलसी साव और मनोज अग्रवाल वहां इंतजार करते रहे कोई कर्मचारी नहीं आए फिर पता चला की एक षड्यंत्र के तहत भाजपा महामंत्री जन्म जय साव द्वारा सोशल ऑडिट के टीम को बरगला कर बसना थाना ले जाया गया और वहां जाकर झूठे शिकायत लिखित में बदले की भावना से प्रेरित होकर ग्राम वासियों के खिलाफ की जबकि तुलसी साव और मनोज अग्रवाल ग्रामीणों के साथ मिलकर थाना पहुंचकर दस्तावेज की कॉपी जो वो
भूल गए थे उन्हें लिखित आवेदन देकर तुरंत थाने में जमा करवा दिए और उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना फोन पर दी गई लेकिन षड्यंत्र करने में माहिर बदले की भावना से प्रेरित होकर भोले भले ग्रामीण चंदन चौहान ,नीलेश पटेल ,तुलसी साहू ,मनोज अग्रवाल ,पीरीत साव, पीरीत साव जो कि वहां नहीं थे फिर भी उन्हें वहां रहना बता कर फसाया गया इनके खौफ से ग्रामीण घबराए हुए हैं जो ग्रामीण अटल आवास में रह रहे थे तथा न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों पर अपने बयान दिए हैं उन्हें महामंत्री मंडल बसना भाजपा द्वारा बार-बार धमकी देकर बयान बदलने को कहा जा रहा है जिसकी शिकायत बसना थाना में लिखित में की गई है। किसी को बाढ़ पीड़ित से अरेकेल का निवासी बताना किसी को उत्तर प्रदेश का वह कहीं के भी निवासी थे लेकिन वह अटल आवास में रहते थे यह सत्य है और उसे भाजपा महामंत्री अपने गुर्गों के साथ जाकर रातों-रात लाठी और डंडे के जोर से उनको बेघर किया गया है यह पूर्णता सत्य है और अटल आवास को जेसीबी से तोड़ा गया है यह भी सत्य है बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से झूठा प्रचार किया जा रहा है कि वहां रहने वालों को वह मकान अलॉटमेंट नहीं हुआ था
अलॉटमेंट नहीं होने के बाद भी गरीब वहां रह रहे थे उनको भगाने का उनके घरों को तोड़ने का भाजपा महामंत्री और बनसुला सरपंच एवं उनके चेहते पंचों को कोई हक नहीं बनता केरोना काल के दिनों में जब घर से निकलना लोगों का मुश्किल था तब उनको बेघर कर दिया गया जो कि बहुत ही निंदनीय अपराध है वहां रह रहे गरीब ग्रामीण को पहले परेशान किया गया उनके लाइट कनेक्शन काटे गए नल जल बंद कर दिए गए वह नाला का पानी पीने को मजबूर हो गए उन्हें तरह-तरह की धमकियां दी गई और डंडे और अपनी दबंगई के जोर से गरीब जो अटल आवास में रहते थे उनको वहां से बेघर कर दिया गया शिकायतकर्ता बुरी तरह से डरे हुए हैं सहमे हुए हैं घर से अकेले निकल ने में उन्हें डर लगता है सरपंच की दबंगई जोरों पर है।
इस प्रकार पंचायतों में हो रहे बड़े से बड़े भ्रष्टाचार को सरपंच सचिव के साथ ही जनपद जिला पंचायत तक के लोग सम्मिलित रहते हैं। इसी करके इतनी शिकायत के बाद भी इस प्रकार के भ्रष्टाचारी सरपंचों पर कार्यवाही जानबूझकर नहीं किया जाता क्योंकि इन्हें भलीभांति मालूम है कि इस प्रकार के समाचार कुछ दिनों के बाद ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। जो अब इनकी गलतफहमी है, मेरे जैसे पत्रकार हमेशा ऐसे भ्रष्ट जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के विरुद्ध सत्य का प्रकाशन करता रहेगा।
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन




