अटल आवास तोड़कर गरीबों का छिना आशियाना सरपंच साव के द्वारा (अधिकारियों को कर रहे है गुमराह सरपंच साव)

भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना महामंत्री जन्मजय साव सरपंच बंसुला एवं उनके चेहते पंचों द्वारा अटल आवास को तोड़ कर गरीबों को किया बेघर सत्य खबर
बसना जनपद के ग्राम पंचायत बंसुला में अटल आवास से रातों रात गरीबों को बेघर करने का मामला विगत दिनों सुर्ख़ियों में था, भाजपा के महामंत्री मंडल बसना एवं सरपंच प्रतिनिधि जन्मजय साव के ख़िलाफ उच्च अधिकारियों के पास शिकायत ग्रामवासी के द्वारा की गई थी समाचार पत्रों और चैनलों यह समाचार प्रमुख रूप से चला था
खबर प्रकाशन के बाद से ही शिकायत कर्ताओं को झूठे मामले में फसाने की कोशिश की जा रही है तथा धमकी दी जा रही है की आप लोगों को देख लूंगा आप लोग मेरे को जानते नहीं हो मैं भाजपा का महामंत्री हूं ।कभी बयान देते हैं कि उपेंद्र साव, मनोज अग्रवाल ,एवं तुलसी साव षड्यंत्रकारी है, कभी बयान देते हैं कि यह मुहरे हो सकते हैं इनके ऊपर कोई बड़ा चेहरा होगा कभी बयान देते हैं कि मेरी राजनीति कद को देखकर जलन में ऐसा कर रहे हैं जबकि पूर्व में वह जनपद सदस्य थे और आज ग्राम के पंच है इनमें इनका कौन सा राजनीतिक कद बढ़ गया यह लोगों के समझ से बाहर है कभी कहते हैं अटल आवास में कोई नहीं रहता था कभी कहते हैं जर्जर था कभी कहते हैं ग्रामवासी तोड़े हैं हमेशा बे फिजूल की बातें कह कर
समाचार के माध्यम से झूठा प्रचार किया जाता है गरीबों को बेघर किये जाने वाली ख़बरों को निराधार बताया. जाता है जबकि सच्चाई यह है कि अटल आवास था और वहां पर गरीब लोग रहते थे जिसे सरपंच प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना के महामंत्री जन्मजय साव एवं उनके चहते पंचों द्वारा जेसीबी मशीन लेकर गरीबों को बेघर किया गया है और अटल आवास को तोड़ दिया गया चूंकि उक्त अतिक्रमित भवन जर्जर अवस्था में होने के कारण रहवास हेतु उपयुक्त नहीं थे. जनहानि की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए उक्त भवनों में अतिक्रमण रूप से रहने वाले लोगों से आवास खाली कराने हेतु मंडल द्वारा बार-बार मौखिक रूप से कहा गया. ऐसा प्रचार किया जा रहा है* तो क्या गृह निर्माण मंडल द्वारा सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री जन्मजय साव और ग्राम बंसुला के चेहते पंचों को केरोना काल में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आदेश दिया गया था कि आप जाओ और केरोना काल में जो गरीब वहां रह रहे हैं उनको घर से निकाल दो और अटल आवास में जेसीबी चला दो यह बात जनता को समझ में नहीं आ रही है
मनोज अग्रवाल,तुलसी साव, राजू साव, उपेंद्र साव, पिरीत साव ,एवं नीलेश पटेल ,चंदन चौहान जो भी व्यक्ति इस
भाजपा महामंत्री के खिलाफ बयान या शिकायत किए हैं तबसे इनको झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है ।. क्या किसी राजनैतिक एजेंडा के तहत यह बीजेपी का महामंत्री ग्रामीणों को फंसाने का प्रयास कर रहा हैं ?
जब उन गरीब परिवारों को निकाला जा रहा था उस समय भी ग्रामीण गांव में थे लेकिन भाजपा महामंत्री एवं सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ बोलने की हिम्मत गांव वाले नहीं जुटा पा रहे थे और केरोना काल भी था लेकिन सरपंच यहीं पर नहीं रुका सरकारी खाली पड़ी जगह पर चावल वितरण हेतु कह कर स्वयं का मकान बना लिया और उसको बेचने के लिए ग्राहक तलाश ने लगा ,तालाब मेंड में सीसी रोड का निर्माण अवैध रूप से किया गया, और मनरेगा में बिना कार्य किए पूरे परिवार ने गरीबों की राशि आहरण कर ली सूचना के अधिकार से यह जानकारी प्राप्त हुई, ऐसे 22 बिंदुओं पर ग्रामवासी हिम्मत करके उच्च अधिकारियों के पास शिकायत किए थे जिसके तहत धारा 40 के माध्यम से जनपद सीईओ बसना के आदेश पर ग्राम पंचायत बनसुला में 12 एवं 13 तारीख को ग्रामीणों के बयान भी लिए गए एवं 15 तारीख को बिना मुनादी कराएं बिना दीवार लेखन के बिना किसी जनप्रतिनिधि को सूचना दिए सोशल ऑडिट की आड़ में रोजगार सहायक ग्रामीणों से मस्टररोल पर अंगूठा या हस्ताक्षर नहीं लगाओगे तो आपका जॉब कार्ड कैंसिल हो जाएगा आपको भविष्य में शासन की योजना का लाभ नहीं मिलेगा ऐसा झूठ बोलकर हस्ताक्षर करवाया जा रहा था । इस बात की जानकारी लगने पर जनप्रतिनिधि वहां गए तो भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त रोजगार सहायक और सरपंच पति जनप्रतिनिधियों को ही झूठे आरोप में फंसाने का प्रयास किया गया महामंत्री जन्मजय साव की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है ऐसा बयान दिया जा रहा है महामंत्री की छवि धूमिल करने से किसी ग्रामीण को क्या फायदा
हो सकता है हमेशा अपने आप को बचाने के लिए इनके द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है जनता है कि सब जानती है
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन




