बसना : बंसुला में जाँच से पहले धमकी देकर , समाचार पत्रकारों को दिये गए व्यक्तियों को सरपंच पति ने धमकाकर बयान बदलने को कहा पुलिस से की गई शिकायत.

भ्रष्टाचार की जांच से पहले

बसना जनपद के ग्राम पंचायत बंसुला का मामला अब पुलिस थाने मैं पहुंचा, मामले में पहले से मशहूर दबंगई के लिए सरपंच पति जन्मजय साव द्वारा
शिकायतकर्त्ताओं को धमकी दी गई तथा उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया गया सर्वप्रथम राजकुमार साव
उर्फ राजू को झूठे आरोप में थाना में फसाया गया तथा सरपंच पति के द्वारा शिकायत कर्ताओं को देख लेने की धमकी बार-बार दी जा रही है सरपंच के पिता द्वारा सड़क ऊपर मार्ग पर खड़े होकर चुन-चुन कर बदला लेना शिकायत कर्ताओं से कहा गया है विगत दिनों ग्राम पंचायत बंसुला के सरपंच के खिलाफ धारा 40 की कार्यवाही चल रही है तब से सरपंच एवं उनके पंचों द्वारा गांव में धारा 40 के तहत सरपंच के खिलाफ बयान देने वालों को तथा शिकायत कर्ताओं को देख लेने की और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी मिल रही है मनरेगा मैं रोजगार सहायक तथा उसके पति सोशल ऑडिट की टीम की आड़ में ग्राम में धमकी देकर फर्जी हस्ताक्षर करवा रहे थे ग्राम वासियों के विरोध करने पर वह रोजगार सहायक एवं उनकी टीम वहां पर कागज छोड़ कर चली गई बाद में भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त सरपंच पति द्वारा उनको बरगला कर बसना थाना में ले जाकर झूठे आरोप में शिकायत दर्ज करवाई जबकि श्री तुलसी साव , मनोज अग्रवाल एवं ग्रामीणों द्वारा थाना पहुंचकर आवेदन देकर दस्तावेज थाना प्रभारी के यहां दे दिया फिर भी सरपंच पति जो अपनी दबंगई के लिए मशहूर हैं उनके द्वारा झूठा आरोप लगाया गया आज समाचार चैनलों में पूर्व में दिए हितग्राही जो अटल आवास में रह रहे थे उनके द्वारा दिए बयान के अनुसार उनको जाकर धमकाया गया और कहा गया कि आप लोग झूठा बयान दो नहीं तो आप लोग को फंसा दूंगा जिसकी शिकायत आज बसना थाना में लिखित में अंजोर दास ,संजय बसंत , रोहित साव ,एवं चंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा की गई

सके बाद शिकायतकर्ता को जाँच से पहले उन लोगों को धमकाया जा रहा है जो समाचार चैनल में अपने बयान दिए हैं कि आप लोगों को मैं अंदर करवा दूंगा आप लोग जैसा मैं बोल रहा हूं वैसा बयान दो नहीं तो मैं सरपंच हूं आप लोगों का गरीबी रेखा से नाम हटा दूंगा कहकर अंजोर दास की बूढ़ी मां से डरा कर उसका फर्जी विडियो बनाया गया और जबकि मामले की जाँच जारी है लेकिन फिर भी शिकायतकर्ताओं को धमकाया जा रहे हैं पूर्व में भी सरपंच पति के दबंगई के किस्से मशहूर हैं
22 दिसंबर को सहारा समय न्यूज़ चैनल में अटल आवास तोड़ने संबधी समाचार चलाया गया है, जिसमे अंजोर सिंह और उसकी माँ सुखमोती मानिकपुरी का बयांन दिखाया गया है, तब से सरपंच पति जन्मजय साव ने उन्हें आज उन्हें 10 बार फोन करके तथा रास्ते में रोककर धमकी दी और कहा की तुम लोग अपना बयान बदल दो नहीं तो मैं तुम्हें फसा दूंगा झूठे आरोप में
जबकि सच्चाई यह है कि धारा 40 के कार्यवाही से शासन का ध्यान भटका ना अपने ऊपर लगे आरोपों से शासन का ध्यान भटका
ना शिकायत कर्ताओं को धमकाना झूठे आरोपों में फसाना अटल आवास में रह रहे 40 ग्रामीणों को लॉक डाउन के समय में बेघर करना और अपनी दबंगई के लिए सरपंच पति जन्मजय साव का मशहूर होना पाया जाता है।
इस मामले में जितने दोषी रोजगार सहायक सरपंच, सचिक है उससे कई ज्यादा भ्रष्ट, बेमान तो उपयंत्री, जांच निर्माण एजेंसी अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचारी है। और आगे चल के ऐसा मालूम होता है कि इस पंचायत में हुए करोड़ो के गोलमाल को सरपंच एवं अधिकारियों के दबंगाई से इस मामले को दबा दिए जाने की भी पुरी संभावना है।

चिराग की चिंगारी
बजरंगलाल सैन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button