भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मनाया अमृत महोत्सव


बसना भारतीय जनता पार्टी मंडल के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बसना मंडल में हर घर तिरंगा, घर- घर तिरंगा के तहत बसना नगर में मोटरसाइकिल रैली बरसते पानी में स्थानीय कृषि उपज मंडी से नगर के प्रमुख चौक शहीद वीर नारायण चौक से होते हुए पदमपुर रोड ग्राम बनसुला आईटीआई ग्राउंड जनपद पंचायत बसना से होते हुए ग्राम खेमड़ा से जगदीशपुर रोड से होते हुए फोर लाइन से पुराना रोड से गुरुद्वारा के पास होते हुए बाजार पारा, टिकरापारा से शहीद वीर नारायण चौक बसना मैं संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, डॉ एन के अग्रवाल, मनोज अग्रवाल भाजपा नेता,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, लोकनाथ डड़सेना एवं बहुत अधिक संख्या में बसना नगर के नगरवासी सहित भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन




