कांग्रेस के तीन वर्ष में अपराध का ग्राफ बढ़ा : दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी

बसना- भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल के बीते तीन साल विश्वासघात बदहाली के साल है।
कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में तीन ऐसे काले अध्याय रचे गए, जो इससे पहले कभी लिखे नहीं गए। चौधरी के कहा कि प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री पर पहली बार मिलीभगत कर एक आपराधिक मामले को कमजोर बनाने का आरोप सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। प्रदेश में पहली बार सम्प्रदायिकता और दंगे के चलते कर्फ्यू लगाने की नौबत आई और पहली बार पुलिस विद्रोह का नजारा प्रदेश ने किया। दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि ऐसे कलंकित अध्यायों को रचकर भी कांग्रेस निर्लज्जता के साथ तीन साल का जश्न मना रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने रिपोर्ट जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री बघेल और उनके सचिवालय ने अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और आरोपियों की मिलीभगत से आपराधिक मामले को कमजोर किया जा रहा है। दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्या, भारत के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ, 14 सौ से अधिक संख्या में आरक्षी बलों ने अपने हथियार शासन को जमा करा दिए हो। धुर नक्सल प्रभावित बस्तर के बीजापुर जिले की यह शर्मनाक घटना है। अपनी मांगों के लिए परिवार धरना दे रहे आरक्षकों के परिवार की महिलाओं पर लाठी चार्ज कराया गया। इसके विरोध में आरक्षकों को यह कदम उठाना पड़ा। जिला कैडल बनाकर आदिवासी युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया था।

कांग्रेस का मिल रहा संरक्षण

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जबसे कांग्रेस की यह सरकार सत्ता में आई है। आम शहरियों के साथ समूचे छत्तीसगढ़ का जीना मुहाल होगया है। शहरों में तो जैसे आतंक का सामाज्य हो गया है। शांति का टापू रहा छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। शहरों को हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, साम्प्रदायिक दंगो का स्थल बना दिया गया है। प्रदेश लैंड माफिया, दंगा माफिया, गांजा और अन्य मादक पदार्थ समेत हर तरह के माफियाओं के शिकंजे में है। न केवल इन्हें कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है, बल्कि अनेक मामलों में तो सीधे कांग्रेस के लोग शामिल है। दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। 7900 बलात्कार, 4200 छेड़छाड़ और 3 हज़ार हत्या के प्रकरण दर्ज हुए है। इसके अतिरिक्त डकैती के 211, चोरी के 21 हज़ार, बलवा के 2500 प्रकरण दर्ज हुए है। दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमं आवास योजना में राज्यांश नहीं देकर गरीबों का घर चीन लिया।
सभार

चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सैन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button