त्रिमूर्ति कंट्रक्शन में कई वर्षों से कार्य करने वाले मजदूर की कार्य के दौरान हुई मौत

पोकलेन से गिट्टी खुदाई के दौरान पोकलेन पलटा, मजदूर की हुई मौत
घर का था इकलौता बेटा, पिता करते है खेती किसान

भानपुरी । थाना भानपुरी क्षेत्र के पिपलावंड के गिट्टी खदान में बीती रात पोकलेन में काम करने के दौरान पोकलेन पलट गया, जिससे दबने से मजदूर की मौत हो गई।मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोटेकामा बागमोहलई थाना बस्तर में रहने वाला पीलू राम 23 वर्ष जो त्रिमूर्ति गिट्टी खदान पिपलावंड में करीब 2 वर्षो से गिट्टी खुदाई का काम करता था, बीती रात को भी वह अपने कुछ साथियों के साथ काम कर रहा था, इस दौरान पीलूराम पोकलेन में चढ़कर गिट्टी खुदाई का काम कर रहा था, गड्डा होने के कारण अचानक पोकलेन अचानक पलट गया जिससे कि पीलूराम को गंभीर चोट आई, काम करने वाले साथियो के साथ ही खदान के अन्य लोग भी मौजूद थे, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लेकर आ रहे थे कि अचानक रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया, अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया, पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया .

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




