जनता कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ में युवा जिला अध्यक्ष बने मुकेश सिन्हा

डोंगरगढ़ | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह भाटीया एवं जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, की अनुशंसा पर मुकेश सिन्हा को युवा मोर्चा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त बिलहरी निवासी मुकेश सिन्हा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार कहां पार्टी के लिए समर्पित होकर करेंगे कार्य।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह भाटिया, जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी, कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल, शहर अध्यक्ष शमशुल आलम, जिला प्रवक्ता पीयूष दुबे , जिला कोषाध्यक्ष डॉ भगवती वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीणा वर्मा ,छत्रपाल साव, रामानंद साहू, महेश उइके , लोकनाथ भारती, संजीत ठाकुर,राम टेमभुरकर, युवा शहर अध्यक्ष दीपक सोनी लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी ,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट….