जिला बनाने की मांग को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का समर्थन

खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग जायज – विष्णु लोधी
खैरागढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग जायज है। विष्णु लोधी समर्थन देने के लिए भूख हड़ताल में बैठे लोगों के पास हड़ताल स्थल पर पहुंचे । विष्णु लोधी ने भूख हड़ताल में बैठे लोगों का हार पहना कर स्वागत कर उनके साथ समर्थन में बैठे।
विष्णु लोधी ने कहा अविभाजित दुर्ग जिले में विभाजित तहसील में से बालोद , बेमेतरा , राजनांदगांव , कवर्धा , जिला बन चुकी है लेकिन
खैरागढ़ तहसील सबसे बड़ी और समृद्ध साली तहसील एवं एशिया का एकमात्र इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय होने के बाद भी आज तक जिला नहीं बन पाया है जबकि बाकी तहसील आज कि स्थिति में जिला बन चुका है और खैरागढ़ आज भी जिला बनने से वंचित होने के साथ – साथ विकास के लिए भी तरस रही है।
विष्णु लोधी ने कहा खैरागढ़ का क्षेत्रफल सबसे अधिक होने के साथ-साथ जालबांधा से सालेवारा तक की लंबाई 100 किलोमीटर दूसरी और गड़ाई से भंडारपुर की लंबाई 90 किलोमीटर तक विस्तारित है। लगभग 9 से 10000 वर्ग किलोमीटर में फैला खैरागढ़ को जिला बनाए जाने की सभी संभावनाओं से भरा हुआ है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे खैरागढ़ को जिला बनाए जाने का पूर्ण समर्थन करता है एवं मुख्यमंत्री से मांग करते है कि वह जल्द से जल्द खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणाएं करें।
जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी के साथ समर्थन देने पहुंचे प्रमुख रूप से पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ भगवती वर्मा, जिला महामंत्री कुलेश्वर वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंगर , जिला सचिव मनोज जैन,ब्लॉक अध्यक्ष मंसाराम सिमकर, लक्ष्मन डेहरे,विसराम वर्मा,पवन शिवहरे,शुभम चकोले , मुकेश गोस्वामी,कली बंजारे,सुखरखन चंदेल,तोरण केलकर, आदि बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव




