नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 20 से

0 पं. राजलोटन दीक्षित सुनायेगें कथा 0
डोंगरगांव। नगर में श्री शिव बजरंग मंदिर प्रागंण, बिजली ऑफिस के सामने में 20 दिसंबर से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। व्यासपीठ से पं. राजलोटन दीक्षित नौ दिनों तक कथा का वाचन करेगें।
जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ 20 दिसंबर को देवस्थापना, वेदीपूजन, गोकर्ण कथा से होगा। पश्चात् 21 को परीक्षित जन्म, वराह अवतार, हिरण्याक्ष वध, 22 को कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा, 23 को अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, 24 को समुद्र मंथन, श्रीरामावतार, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 25 को श्री कृष्ण बालचरित्र, गोचारन, गोपीगीत, वेणुगीत, 26 को रूखमणी विवाह, सुदामा चरित्र, 27 को सत्संग महिमा, परीक्षित मोक्ष तथा अंतिम दिन 28 दिसंबर को गीता प्रवचन, तुलसी वर्षा, हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहूति होगी।
जनसहयोग से आयोजित उक्त भागवत कथा प्रतिदिन दोप. 1.30 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। इसके परायणकर्ता पं. दिनेश शास्त्री सतना (म. प्र. ) होगें। भागतव कथा के मुख्य श्रोता कन्हैया – जानकी निषाद, रामशरण अन्नपूर्णा क्षत्रिय होगें। आयोजन समिति के सदस्यों ने धर्मप्रेमीजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
देवेन्द्र की रिपोर्ट डोंगर गांव—–
———————




