बोनी के पहले किसानों को पर्याप्त खाद बीज मुहैया कराने की मांग को लेकर मंडल भाजपा ने शनिवार को ज्ञापन सौंपा।


डोंगरगांव। मुख्यमंत्री के नाम सौपें गए ज्ञापन में बताया गया कि मानसून की दस्तक के साथ बोनी की शुरुवात हो गई है किंतु कांग्रेस सरकार के कुप्रबन्धन के चलते सोसायटियों में अब तक खाद बीज का पर्याप्त भंडारण नहीं हो पाया है और किसान भटक रहे हैं। सरकार की अक्षमता के चलते किसानों को खुले बाजार से मंहगे दाम में खाद बीज लेना पड़ रहा। है जबकि भाजपा के शासन काल में। बोनी के पहले ही खाद बीज का भंडारण और वितरण कर दिया जाता है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि किसानों को शीघ्र खाद बीज। मुहैया नहीं कराया गया तो बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा। भाजपा ने आगामी 28 जून को स्थानीय पुराने बस स्टैंड परिसर में एक दिवसीय धरना देने का एलान किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला भाजपा। के महामंत्री दिनेश गांधी, रामकुमार गुप्ता,स्वरुपचंद जैन,जागृति यदु इंदुमती साहू, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, निवेदन साहू, रामकिशन महेश्वरी, डॉ नीरेंद्र साहू, रमेश सोनी, प्रवेश ठाकुर, बीरेंद्र साहू, जितेंद्र सिन्हा, अजय वैष्णब, कोमल साहू, अंजू त्रिपाठी, दिनेश साहू,अश्वनी ठाकुर,प्रवेशठाकुर,लक्ष्मीनारायण सेन विजय जैन तीजिया आदि मौजूद थे।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट ***
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




