रोजगार सहायक बनसुला पदमा सावअपने पति केवटापाली सरपंच के साथ मिलकर सोशल ऑडिट के टीम की आड़ में ग्रामीणों को धमका कर जॉब कार्ड में अंगूठा लगवा रहे हैं

ग्राम पंचायत बनसुला में धारा 40 के तहत एसडीएम जांच के लिए आदेश दिए हैं और जांच चल रही है आज जांच कर तीसरा दिन है जिसमे प्रमुखता है मनरेगा में लाखों रुपए की भ्रष्टाचारी अटल आवास को अवैध रूप से ढाई सौ मकान को तोड़ना एवं 40 गरीब परिवार को बेघर करना इसके अलावा 22 बिंदु पर सघन जांच चल रही है
रोजगार सहायक एवं सरपंच के खिलाफ मनरेगा में जो भ्रष्टाचारी हुई है इसको लेकर लीपापोती में दिन रात लगे हैं घर-घर जाकर मस्टररोल में फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठा ग्रामीणों को झूठ बोलकर की अगर अंगूठा नहीं लगाओगे तो आपका जॉब कार्ड निरस्त हो जाएगा तथा मनरेगा की राशि आपको नहीं मिलेगी गांव के ग्रामीणों जब पूछा की मैं काम नहीं किया हूं फिर भी मेरे जॉब कार्ड में पैसा क्यों आया है और एक ग्रामीण ने पूछा कि मैं 12 गोदी कार्य किया हूं फिर भी 6 गोदी का पैसा मिला है तब रोजगार सहायक पदमा साव एवं उनके पति जो कि ग्राम केवटपाली के सरपंच हैं द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तब ग्रामीणों ने फोन पर जनप्रतिनिधि तुलसी साहू को जानकारी दी तो तुलसी साहू द्वारा वहां जाकर यह बात पूछा गया तो वहां कहा गया यह सोशल ऑडिट का काम चल रहा है । जबकि सच्चाई यह है की सोशल ऑडिट की आड़ में रोजगार सहायक एवं ग्राम केवटापाली के सरपंच मस्टररोल में धमकी देकर महिलाओं से अंगूठा लगवा रहे हैं तुलसी साहू अपने फोन पर मनोज अग्रवाल को जानकारी दी तब जनपद सीईओ श्रीमान सनद महादेवा जी को मनोज अग्रवाल के द्वारा अवगत कराया गया तब सीओ साहब द्वारा कहां गया की ग्रामीणों के पास कुछ कागजात होगा, तो आप मैं अधिकारियों को भेज रहा हूं आप ग्रामीणों से दिलवा देना तब मनोज अग्रवाल जी मौके पर गए तथा ग्रामीणों को समझाया कि सोशल ऑडिट आप ही के लिए किया जा रहा है ग्राम सभा के दिन आपके साथ जो भी सही गलत हुआ है उसकी जानकारी अधिकारियों को देना । तब तक तुलसी साहू में वह कागज ग्रामीणों से अपने पास रखवा लिया और इस बात की जानकारी सीईओ सर को दी गई तो सर द्वारा कहा गया ही अधिकारी जा रहे हैं आप उनको दे देना कुछ देर खड़े रहने के बाद भी जब अधिकारी नहीं आए तो पता चला कि भ्रष्टाचार के आरोप में धारा 40 के तहत हो रहे ग्राम पंचायत बनसुला के सरपंच द्वारा उनको बरगला कर बदले की भावना से सोशल ऑडिट टीम को थाने में ले जाया गया है तथा वहां झूठे आरोपों पर ग्रामीण शिकायतकर्ता को फसाने की तैयारी की जा रही थी तब श्री तुलसी साहू एवं मनोज अग्रवाल जी के साथ ग्रामीणों को लेकर थाना पहुंचे तथा इस बात की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई तथा मस्टररोल कागज को आवेदन लिखकर थाना प्रभारी को सौंप दिया गया किंतु भ्रष्ट सरपंच एवं मनरेगा में भ्रष्टाचार से लिप्त रोजगार सहायक द्वारा झूठ मुठ का आरोप लगाकर की हमारे को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है थानेदार को बताया गया जो कि सरासर गलत है ।बनसुला सरपंच द्वारा जब से ग्रामीणों ने उनके खिलाफ शिकायत की गई तब से सरपंच के पूरे परिवार द्वारा ग्रामीण शिकायत कर्ताओं को धमकी दी जा रही है सरपंच की पिताजी का रोड पर खड़े होकर चिल्लाकर कहना की सभी शिकायत कर्ता से चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा सरपंच का परिवार साधन संपन्न परिवार है तथा मनरेगा में बिना कार्य किए राशि आहरण किया गया तथा रोजगार सहायक के परिवार द्वारा भी बिना कार्य किए राशि आहरण की गई है इस बात की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुआ जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी के पास की थी जिस पर धारा 40 के तहत कार्यवाही की जा रही हैं। तब से शिकायतकर्ता को धमकी मिल रही है डराया जा रहे हैं बयान देने से रोका जा रहा है इसी सरपंच पर 22 बिंदु के तहत भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिसमें से अटल आवास में रह रहे गरीब लोगों को रातों-रात घर से बेघर करना ,तथा तालाब मेड पर अवैध सीसी रोड बनवाना निस्तारित तालाब में नाली का पानी डालना अवैध वसूली करना चावल वितरण हेतु मकान बना रहा हू क्या कर आंगनबाड़ी क्रमांक 1 के पास मकान बनाकर बाउंड्री वालकर लोहे का गेट लगाकर बेचने के लिए ग्राहक तलासना अटल आवास को तोड़कर सामानों से अपना घर बनाना तथा बजे सामान को बेचना इस प्रकार कई मामले ग्रामीणों ने लगाई है जिससे सरपंच पति बौखलाहट में बदले की भावना से झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर्ताओं को फसाने की कोशिश की जा रही है जो कि सरासर गलत है




