जनता काँग्रेस की जीत से बदलेगी खैरागढ़ की तक़दीर और तस्वीर – विष्णु लोधी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रत्याशियों के पक्ष में विष्णु लोधी ने किया लगातार तीसरे दिन धुंआधार प्रचार।

खैरागढ़ का मान और सम्मान, हमारा चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान – विष्णु लोधी

जनता के आशीर्वाद से खैरागढ़ का होगा कायाकल्प – विष्णु लोधी

खैरागढ़ को जिला बना कर स्व श्री देवव्रत सिंह के अधुरे सपने को करेंगे सकार – विष्णु लोधी

राजनांदगांव/ खैरागढ़. नगर पालिका परिषद खैरागढ़ चुनाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने खैरागढ़ के विभिन्न वार्डों में जाकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए धुँआधार तीसरे दिन प्रचार किया और पार्टी के लिए वोट मांगा। इस दौरान विष्णु लोधी ने कहा खैरागढ़ के जनता को स्वार्गीय श्री देवव्रत सिंह जी अपना परिवार मानते थे । खैरागढ़ को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम समय में सबसे अधिक पैसा लाया और विकास की गंगा बहाया। उनके अधुरे सपने को पूरा करने के लिए हम आपके बिच में आएं हैं। खैरागढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की जीत होने के बाद खैरागढ़ की तकदीर और तस्वीर को हम बदलेंगे और स्व श्री अजीत जोगी जी और स्व . श्री देवव्रत सिंह जी  के अधूरे सपने को साकार करेंगे।

विष्णु लोधी ने कहा हमारे पूर्व विधायक स्व .श्री देवव्रत सिंह जी  खैरागढ़ को अपने परिवार की तरह माना है। खैरागढ़ की जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते  रहे हैं। जो काम खैरागढ़ के पार्षद और महापौर ने नहीं किया वह काम हमारे विधायक ने 3 साल में कर दिखाया है। विष्णु लोधी ने कहा आज से 3 साल पहले सत्ता दल में बैठे हुए नेताओं ने जो वादा खैरागढ़ की जनता के साथ किया था आज तक उसको पूरा नहीं किया । उन्होंने चुनाव जीतने के बाद खैरागढ़ की  जनता  के साथ वादा खिलाफी किया है। खैरागढ़ में विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे मैदान में उतरी है जो  खैरागढ़ नगर पालिका परिषद को छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान दिलाएगी।

विष्णु लोधी ने कहा जीवन के अंतिम सांस तक राष्ट्र सेवा करना, जनता का सेवा करना और उनकी लड़ाई लड़ना मेरे जीवन का मुख्य उद्देश है, खैरागढ़ का मान और सम्मान, हमारा चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान है। आप लोगों के आशीर्वाद से खैरागढ़ का कायाकल्प करेंगे और स्व . देवव्रत सिंह जी के  खैरागढ़ को जिला बनाने का जो अधुरा सपना है उसे पुरा करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से
जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी,कोरकमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल, युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी, खैरागढ़ युवा ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी,विसराम वर्मा, उम्मीदवार रूपा सिंह, संत निषाद, मंशाराम वर्मा,मिलाप कोटले, अनील देवांगन, शकुंतला सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला राजनांदगांव

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button