*आज सतनाम भवन आरंग में ब्लॉक स्तरीय सतनामी समाज की बैठक*


प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक आरंग जिला रायपुर द्वारा 5 दिसम्बर 2021 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे सतनाम भवन कॉलेज चौक, आरंग में ब्लॉक स्तरीय बैठक रखा गया है जिसमें शोभा यात्रा की तैयारी, बाइक रैली द्वारा जन जागरण ,समाज में युवाओं की योगदान पर चर्चा, सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन पर परिचर्चा ,सतनाम संदेश पत्रिका का प्रचार प्रसार, एवं गांव चलो यूज़ जोड़ो अभियान पर चर्चा तथा समाज के युवाओं महिलाओं में नेतृत्व क्षमता प्रदान करने तथा वरिष्ठ जनों की मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु युवा प्रकोष्ठ, वरिष्ठ प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, महिला युथ का गठन किया जाएगा । भोजराम मनहरे संयोजक व प्रभारी ,गिरीशचंद्र गायकवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष ने बैठक में समाज के प्रबुद्धजनो, युवा साथियों, कर्मचारी- अधिकारीयो ,छात्र-छात्राओ, वरिष्ठगणों, जनप्रतिनिधिओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश पदाधिकारी को बैठक में सम्मिलित होने के लिए अपील किया है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button