रीवाँ आरंग में मनाया गया विश्व एड्स दिवस


1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस जागरूकता के रूप में शासकीय हाई स्कूल रीवाँ लखौली में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संचालित लिंक वर्कर योजना के तत्वधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय हाई स्कूल रीवाँ में मनाया गया इस कार्यक्रम में हाई स्कूल के छात्र छात्राओं स्कूल के समस्त स्टाफ,पंचायत स्टाफ, के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री केसरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य, डुर्मेंद्र साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, श्री योगेंद्र साहू जनपद सदस्य आरंग, श्रीमती एमडीसी प्राचार्य शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रीवाँ,डॉ एस डी महंत व्याख्याता,श्री आरसी साहू व्याख्याता,बी.आर साहू व्याख्याता,डॉ वी.एल साहू व्याख्याता,रवि वर्मा व्याख्याता,श्री अश्वनी चंद्राकर अध्यक्ष शाला विकास समिति,श्रीमती एस शुक्ला,श्रीमती के चंद्राकर, श्रीमती के सोनवानी आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य एवं डुमेंद्र साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा बच्चों को एचआईवी एड्स के बारे में आधारभूत जानकारी दिया गया। तथा उत्कृष्ट बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रश्नोत्तरी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसी कड़ी में समर्थन संस्था के डीआरपी रितु वर्मा,एम&ई मैडम भारती सोनी,जोनल सुपरवाइजर ईश्वर प्रसाद वर्मा,ज्योति शर्मा,लिंक वर्कर केशव धीवर, भाग लाल महिलांग,डागेश्वरी,साहू पूनम मिश्रा,टीका राम साहू लेख चंद साहू के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button