खैरागढ़ में धनबल और बाहुबल से जनबल जीतेगी – विष्णु लोधी

खैरागढ़ में जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह – JCCJ
जोगी पार्टी के प्रत्याशी एक साथ किया नामांकन दाख़िल, हजारों हुए शामिल – JCCJ
राजनांदगांव/ खैरागढ़ . छत्तीसगढ़ का एकमात्र मान्यता प्राप्त पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहा जिस प्रकार प्रदेश भर में नगरीय निकाय की चुनाव 2021 की घोषणा के साथ ही प्रदेश में शीत लहर चल पड़ी है वैसे ही खैरागढ़ में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद खैरागढ़ चुनाव 2021 जोगी पार्टी वार्ड में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जो नामांकन दाखिला के अंतिम दिन एक साथ हजारों की संख्या में रैली के रूप में खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के लिए अपना , अपना नामांकन दाखिल करते दिखे । वही जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी का बी फार्म दिया। नामांकन दाखिल करने वालों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अधिकृत प्रत्याशी , वार्ड नंबर 2 से मंसाराम वर्मा, वार्ड नंबर 3 से रूपा सिंह, वार्ड नंबर 11 से सोहन बघेल सर, वार्ड नंबर 15 से मिलाप कोटले, वार्ड नंबर 16 से अनिल देवांगन, वार्ड नंबर 17 शकुंतला सिंह, वार्ड नंबर 19 से संत निषाद ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल, जिला प्रवक्ता पीयूष दुबे, कोषाध्यक्ष भगवती वर्मा ,युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष मनसाराम सिमकर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंगर, चंद्रेश सिंह वरिष्ठ शहर उपाध्यक्ष, मनोज जैन जिला सचिव, जिला महामंत्री चंद्र भूषण यादव, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर यादव,जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी वर्मा, लक्ष्मण डेहरे कली बंजारे, मुकेश गोस्वामी युवा ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण, जिला सचिव विश्राम वर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
विष्णु लोधी ने कहा इस चुनाव में धनबल-बाहुबल और जनबल के बीच मुकाबला होगा जिसमें जीत जनबल की होगी। जिस प्रकार बीते 15 साल में भारतीय जनता पार्टी और 3 साल की कांग्रेसी सरकार ने छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ीओं के विकास को अवरुद्ध किया, जनता के साथ वादाखिलाफी किया, भोले भाले छत्तीसगढ़ियों शोषण किया है उससे छत्तीसगढ़ की जनता अब मुक्ति चाहती है जिसकी शुरूआत हो रही है और परिणाम प्रदेश भर में हो रहे नगरी निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में इस बार खैरागढ़ की जनता, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की सरकार बनाने के लिए तैयार एवं तत्पर है। विष्णु लोधी ने कहा हमारे साथ खैरागढ़ के जनता व स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी की प्ररेणा और स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह जी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधायक रहते रहते उनके द्वारा जो 3 साल में किए गए सबसे अधिक विकास कार्य के साथ साथ खैरागढ़ को जिला बनाने का जो देवव्रत सिंह जी का अधूरा सपना है उसे पुरा करने का संकल्प जनता कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी जी ने लिया है जिसे हम पुरा करके रहेंगे ।

विष्णु लोधी
जिलाध्यक्ष
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला राजनांदगांव




