खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने का खामियाजा उपचुनाव में भुगतेगी दोनो राष्ट्रीय दल – नवीन अग्रवाल

21 वर्षों में खैरागढ़ को जिला नहीं बनाना खैरागढ़ वासियों के साथ भेदभाव और अन्याय
उपचुनाव में पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता के बीच में जाएगी JCCJ
खेरागढ़/राजनंदगाँव – दिनांक 16 मार्च 2022 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि राज्य गठन के 21 वर्ष के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी 36 गढ़ में 36 जिला बनाने चाहते थे, नवीन जिला बनाने में परिसीमन आयोग ने रोक लगा दिया था। उन्होंने कहा वर्ष 2010 में परिसीमन आयोग के रोक हटने के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया और उनके अधिकारों से वंचित किया गया खैरागढ़ को इसलिए जिला नहीं बनाया गया क्योंकि खैरागढ़ के विधायक जनता काँग्रेस से स्व देवव्रत सिंह थे। उन्होंने कहा खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए लगातार खैरागढ़ की जनता मांग कर रही है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लगातार उनके मांगों को समर्थन करती है और आगामी उपचुनाव में खैरागढ़ पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता कांग्रेस लोगों के बीच में जाएगी। खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने का खमियाजा दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल आगामी उप चुनाव में भुगतेगी खेरागढ़ को ज़िला बनाना चाहिए तभी स्वर्गीय देवव्रत सिंह जी की सच्ची श्रधांजलि होगी
नवीन अग्रवाल
प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.




