सुशील साहू नायब तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा

सरायपली- श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार सरायपाली की पूर्व पदस्थापना तहसील बसना में थी। पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं द्वारा उनके विधि विपरीत कार्यो के विरोध के कारण सरायपाली स्थानांतरण किया गया था। सरायपाली में पदस्थापना के पश्चात उनका कार्य शैली और व्यवहार, विधि एवं प्रक्रिया के प्रतिकूल होने से न्यायालय में वातावरण असहज हो चुका है। जिनकी मौखिक तत्पश्चात लिखित शिकायत विगत लगभग दो माह से श्रीमान कलेक्टर महासमुन्द तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली के समक्ष कई बार की गई थी। श्रीमती नम्रता जैन आई.ए.एस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली द्वारा उक्त अधिकारी एवं ”संघ” को एक साथ बिठाकर सामंजस्य बनाने तथा विधि अनुकूल कार्य होने का आश्वासन के पश्चात संघ के द्वारा एक “बार” एवं बेच के मध्य वातावरण सहज एवं सामान्य रहने के आशय से एक चाय पार्टी का आयोजन कर सब कुछ सामान्य करने के प्रयास किया गया था। परन्तु उक्त अधिकारी द्वारा बैठक पश्चात बदले की भावना से कार्य करना प्रारंभ किया और विवाद को व्यक्तिगत विवाद होना बताकर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली को समझाने का प्रयास किया गया, जिस कारण पुनः स्थिति बिगड़ गई है। जिस पर संघ द्वारा पुनः बैठक लेकर सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए दिनांक-12/11/2021 से उक्त श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार सरायपली के न्यायालय में कार्य के विरत रहने का प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को लिखित सूचना प्रेषित कर दी गई है। दिनांक 12/11/2021 के न्यायालय बहिष्कार पर श्रीमती सुशीला साहू अधिकारी द्वारा प्रकरणों में विधि के प्रतिकूल कार्यवाही करते हुए प्रकरण खारिज एवं मनमाना आदेश आंदोलन से आक्रोशित होकर करना प्रारंभ कर दिया है। जिसकी सूचना संघ द्वारा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली को दी गई। तत्पश्चात दिनांक 23/11/2021 को न्याय के उद्देश्य से श्रीमान कलेक्टर महासमुंद को अपनी पीड़ा और उक्त राजस्व अधिकारी के कार्य शैली में अवगत कराने एक प्रति निधि मंडल भेंट किया है। उक्त भेंट में श्रीमान कलेक्टर द्वारा किसी मांग पर कोई भी प्रभावशाली आश्वासन नहीं दिया अपितु ऐसा प्रतीत हो रहा था कि श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार सरायपाली द्वारा कलेक्टर महासमुंद को संघ व उसके सदस्यों के लिए गलत जानकारी देकर अपनी स्थिति को मजबूत पूर्व सेव कर लिया गया है, कलेक्टर महोदय से वेट बहुत ही निराशाजनक सहयोगात्मक रहने की जानकारी अगले दिवस संघ के समक्ष दिनांक- 24/11/2021 को दिए जाने पर “अधिवक्ता संघ सरायपाली” दिनांक-25/11/2021 से सरायपाली के संपूर्ण राजस्व न्यायालय में कार्य से वितरित होने का निश्चय किया गया है।
अधिवक्ता संघ द्वारा आम जनता एवं न्याय हित में भ्रष्टाचार मुक्त न्याय के लिए प्रमुख मांग किया जाता है
1.श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार सरायपाली को अतिशीघ्र अन्यत्र स्थानांतरण किया जावे।
- दिनांक 12/11/2021 पश्चात संघ द्वारा श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार सरायपाली द्वारा पूर्वाग्रह एवं दुर्भावनापूर्ण अधिवक्ताओं के उनके न्यायालय में बहिष्कार के कारण प्रकरणों की कार्यवाही पूर्व व्रत किया जावे एवं आदेशों का निष्पक्ष जांच की जावे।
- श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार सरायपाली के न्यायालय में विधि विपरीत कार्यों की जांच कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही किया जावे।
- श्रीमती सुशीला साहू नायब तहसीलदार के अंतर्गत आने वाले सभी पटवारियों के द्वारा उनके कार्य कार्यकाल में किए गए कार्यों की जांच कर न्याय उचित कार्यवही की प्रार्थना है।
उपरोक्त मानना केवल अधिवक्ताओं स्वतंत्र निष्पक्ष एवं गरिमा पूर्ण व्यवसाय करने के लिए आवश्यक है। अपितु कुछ बेईमान, भ्रष्ट राजस्व अधिकारी एवं पटवारियों को आम जनता से न्याय के नाम पर हो रही लूट, भ्रष्टाचार एवं असुविधा के लिए आवश्यक है। शासन द्वारा जबतक अधिवक्ताओं की मांग पूर्ण नही की जाती यह आंदोलन इसी प्रकार जारी रह सकता है। शासन को चाहिए कि ऐसे भ्रष्ट लोगो पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए अधिवक्ताओं द्वारा किये जा रहे जनहित के आंदोलन को जल्द से जल्द समाप्त किया जाना ही उचित प्रतीत होता है।

बजरंगलाल सैन




