छत्तीसगढ व्याख्याता संघ के धरना-प्रदर्शन को लेकर आव्हान….

खरोरा:—–छत्तीसगढ व्याख्याता संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्राचार्यो की पदोन्नति सूची जारी करने,सहायक शिक्षको को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर तृतीय समयमान वेतनमान मे 5600 रू ग्रेड पे एवं सीधी भर्ती के व्याख्याताओ को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 7600 रू ग्रेड पे प्रदान करने,आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नाम पर हिन्दी माध्यम स्कूलो को बंद नही करने सहित अन्य लंबित मांगो को लेकर आयोजित 3 दिसंबर के राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं इसी कड़ी मे,प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले,प्रांतीय सचिव माणिक लाल मिश्रा एवं आरंग विकास खंड के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपत राम टंडन ने भरत देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी,बनरसी ,गुल्लू के व्याख्याता साथियों से भेंटकर 3 दिसंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया संपर्क के दौरान व्याख्याताओ में पदोन्ति एवं अन्य लंबित मांगो को लेकर आक्रोश दिखाई दे रहा है साथ ही धरना-प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह के साथ ससमर्थन व्यक्त कर रहें हैं ।इस अवसर पर प्राचार्य मिंज,ए लकड़ा,रामप्रताप धुर्वे व्याख्यातागण हरीश देवांगन, शाहिना परवीन,पुरूषोत्तम देवांगन,डोमार सिंह यादव, महेंद्र साहू,संगीता नायक,रीतारानी वर्मा, सुनीता सिंह,रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे,श्वेता शर्मा,के एल भिंफोर, अनिता पटवा,आर भोई,रजनी तिवारी,कुमुद देवांगन, कमला साहू,सुनीता देवांगन, शशिप्रभा मिश्रा,हेमंत साहू,सुभाष साहू,कुसुमलता बांधे,कुसुम चंद्राकर, ज्योति भगत,कुसुम महतो पालो,खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम ,प्रकाश चंद्र साहू,द्वारिका प्रसाद दीवान, हेमलता नायक, सहित व्याख्यातागण उपस्थित रहे।
