देवव्रत सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में श्रध्दांजलि देने पहुंचे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी

डोंगरगढ़/खैरागढ़/राजनांदगांव. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने अपने विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा पूर्व खैरागढ़ रियासत के राजपरिवार का अत्यंत ही गौरवशाली इतिहास रहा है।आज़ादी के बाद इस परिवार ने स्वेच्छा से अपनी सर्वोच्च संपत्ति यहाँ के निवासियों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दी।अपने आलीशान महल को देश का प्रथम एवं एकमात्र संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की स्थापना करने हेतु सरकार को दान कर दिया और ख़ुद एक गेस्ट हाउस में रहने लगे।ऐसा उदाहरण सम्पूर्ण भारत में शायद ही कोई दूसरा मिले।इस परंपरा को स्वर्गीय राजा मेजर राजा बहादुर सिंह, राजमाता श्रीमती रश्मि देवी सिंह जी और राजा देवव्रत सिंह ने जीवित रखा।आज खैरागढ़ के इतिहास के सबसे युवा राजा का राजतिलक संपन्न हुआ है। तेरहवीं के बाद देर शाम स्व.देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यव्रत सिंह के राजतिलक में शामिल रहे। 15 साल के युवराज श्री आर्यव्रत सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता जी की जवाबदारी सँभाली है।मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने परिवार के इस अद्वितीय और अनुकरणीय जनसेवा के इतिहास की परंपरा को बखूबी आगे बढ़ाएंगे।मेरी शुभकामनाएँ सर्वदा उनके साथ रहेंगी। कार्यक्रम में श्रध्दांजलि देने प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां रेणु जोगी जी व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी , प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह भाटिया, जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी, गीतांजलि पटेल, कोरकमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल,छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि चन्र्दवनशी, शहर जिला अध्यक्ष शमसुल आलम, कोषा अध्यक्ष भगवती वर्मा, उपाध्यक्ष लोकनाथ भारती, महामंत्री शेख जफर अली, युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी,डोमेन्र्द वर्मा, टींकू देवांगन, महामंत्री चन्द्र भूषण यदू, पारस टांडेकर , लक्ष्मण डेहरे,सुरेन्र्द सिंह, मनोज जैन, मनसा राम सिमकर, आदि बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं वह क्षेत्र के जनता उपस्थित रहे।

विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव




