संभाग युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

सीए लक्ष्मण साहू बने उपाध्यक्ष
रायपुर- साहू समाज रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने अपने कार्यकारिणी का छोटा विस्तार किया है इस विस्तार में 08 लोगों को स्थान मिला है जिसमें से चार्टर्ड अकाउंटेंट लक्ष्मण साहू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संभागीय उपाध्यक्ष बनाया गया है वही हीरा साहू शिक्षक को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है इसके साथ ही देवचरण साहू, तेज साहू, गिरवर साहू, युगेश्वर साहू, सोनु कुमार साहू आरंग, को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है वही लीलेश्वर साहू संयुक्त सचिव के साथ-साथ मीडिया सह प्रभारी का कार्य देखेंगे।
संभागीय अध्यक्ष प्यारे लाल साहू एवं प्रभारी महामंत्री प्रकाशमणि साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक हित में पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
यह जानकारी प्रभारी महामंत्री प्रकाश मणी साहू ने दी है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




