*आओ बांटे खुशियां*


दीपावली के शुभ पर्व में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी अग्निवंशीय चौहान, राजपूत क्षत्रिय  युवा महासभा छग 38271(5980) के दुर्ग  इकाई के युवाओं द्वारा *आओं बाँटे खुशियाँ* थीम को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग मे डॉक्टर(कोरोना योद्धाओ),सफाई कर्मचारी, भर्ती मरीजो व उनके परिजनो को फल मिठाई भेंट किया गया।  इस छोटी सी प्रयास से सभी युवा व सामाजिक बन्धुओ के मन मे भारी उत्साह दिखा सभी लोग आने वाले समय मे समाज के द्वारा और भी नये कार्यक्रम करने के लिये उत्साह व जिज्ञासा जाहिर की। हमारा उद्देश्य किसी को कमजोर दिखाना या स्वंय को सम्पन्न दिखाना नही बल्कि हमारा प्रयास है देश का हर नागरिक इसी तरह बिना जाती धर्म भेदभाव के खुशियाँ बांटते चले, सुख हो या दुख हो सबके साथ कुछ पल व्यतीत करे व हर घर दीपक जले जिससे मानव जाती मे एक दूसरे के प्रती प्रेम व सहानुभूति प्रकट हो और ऐसे आयोजनो मे क्षत्रिय समाज की अहम भागीदारी रही है और निरंतर रहे। इसी विचारधारा के साथ हमारे समाज के सभी सदस्यो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया* । कुछ  भाई जरुरी कारणो से नही आ पाये लेकिन उनका सहयोग निरंतर मिलता रहा इसके लिये उन्हे हृदय से कोटि कोटि धन्यवाद।।कार्यक्रम मे दुर्ग इकाई अध्यक्ष ठाकुर लाला सिंह चौहान, सचिव व युवा प्रेरणास्रोत ठाकुर युवराज सिंह(डायरेक्टर एकलव्य पब्लिक स्कूल बेलौदी), घनश्याम सिंह भारद्वाज, मुकेश पाराशर, सुरज सिंह नन्दवाय,मनमोहन सिंह, पंकज सिंह,पुरन सिंह,रितेश सिंह,गिरीश सिंह,राजू सिंह,अभिषेक सिंह, व चिकित्सा विभाग जीवन दीप समिति से ठाकुर गम्भीर सिंह,दुश्यंत देवान्गन,अलख नवरंग,कृष्णा देवान्गन(दुर्ग एल्डर मैन) की उपस्तिथि हुई।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button